गाजियाबाद में महिला से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में घुसाई रॉड, बोरी में सड़क पर मिली... क्या बेटियां ऐसे ही मरती रहेंगी?

Webdunia
बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (13:18 IST)
नई दिल्ली। गाजियाबाद से लौट रही दिल्ली की महिला से हैवानियत का मामला सामने आया है। दरिंदों ने 2 दिन तक महिला से बलात्कार किया। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसाई और सड़क किनारे बोरी में बंद कर फेंक दिया। पीड़िता का दिल्ली के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सवाल किया कि क्या बेटियां ऐसे ही मरती रहेंगी?
 
गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि आश्रम रोड के पास एक महिला पड़ी हुई है। पुलिस वहां पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया वह फिलहाल दिल्ली में अपना इलाज करा रही है।
 
गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल के अनुसार, आरोपी महिला के परिचित हैं। पांचों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 4 आरोपियों को दबोच लिया गया है। कहा जा रहा है कि उनका संपत्ति का विवाद है। यह मामला विचाराधीन है। हम सभी आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

तेरहवीं के दिन प्रकट हो गए 'लापता' प्रयागराज के अड्‍डेबाज खूंटी गुरु

चीन को क्यों चुभ रही है नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती

Russian Beer कैन पर गांधी जी की फोटो, मचा बवाल, सोशल मीडिया पर गुस्‍से में भारतीय, जानिए क्‍या है विवाद?

अमेरिका में मोदी का मंत्र, मेक इंडिया ग्रेट अगेन

अमेरिका ने छेड़ा टैरिफ वॉर, क्या होगा भारत पर असर

मुश्किल में केजरीवाल, CVC करेगी शीशमहल के विस्तार के आरोपों की जांच

मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, गांधी परिवार के करीबी हरीश चौधरी को बनाया प्रदेश प्रभारी

क्या दिल्ली CM पद की रेस से बाहर हुए प्रवेश वर्मा, किसका दावा सबसे मजबूत?

सिंगरौली जिले में मोटरसाइकल पर पलटा डंपर, 2 लोगों की मौत

अगला लेख
More