Weather update : हिमाचल में बर्फबारी, नए साल पर दिल्ली में शीतलहर के आसार, जानिए क्या रहेगा अन्य राज्यों का हाल

Webdunia
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (00:26 IST)
नई दिल्ली। Weather Forecast : नए साल पर देश की राजधानी दिल्ली में तापमान और ज्यादा गिरने वाला है। मौसम विभाग ने शीतलहर की भविष्यवाणी कर दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर दिल्ली के अधिकतर हिस्से शीतलहर और भीषण ठंड की चपेट में होंगे तथा जनवरी की शुरुआत में यहां सर्दी का सितम और बढ़ने के आसार हैं। हिमाचल में भी बर्फबारी हो रही है। 
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत अभी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है और खाड़ी क्षेत्र से बहने वाली गर्म नम हवाओं के कारण यहां लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने 31 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट शुरू होने का अंदेशा जताया है।
 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी शनिवार को न्यूनतम तापमान घटकर 6 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा, जबकि सोमवार (2 जनवरी) को पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार हैं। उसका पूर्वानुमान है कि 1 से 4 जनवरी तक दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने के आसार हैं।
 
दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 6.3 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 5.6 डिग्री और सोमवार को 5 डिग्री सेल्सियस था। आईएमडी के मुताबिक, यहां आज अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि अन्य इलाकों में घना या बहुत घना कोहरा छाए रहने के कारण दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनों में देरी हुई। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि उत्तर-पश्चिम से बहने वाली सर्द हवाओं और कोहरे से धूप की तीव्रता में कमी के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले दिनों में शीत लहर और सामान्य से कम तापमान का दौर देखने को मिला था।
 
उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25-26 दिसंबर को पहाड़ों में फिर से बर्फबारी हुई जबकि, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद मैदानी इलाके सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गिरफ्त में आ गए।
इन इलाकों में शीतलहर : आईएमडी ने कहा कि 30 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है और 1  तथा 2 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रहेगी। इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाया रहेगा।
 
पंजाब- हरियाणा में कड़ाके की ठंड : हरियाणा एवं पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी है और कई इलाकों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पंजाब के रूपनगर में 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
 
विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान हरियाणा के करनाल में 6.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 6.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 8.6 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 8.2 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उसने कहा कि पंजाब के अमृतसर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.1 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में छह डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
श्रीनगर में पहली बर्फबारी : श्रीनगर और अन्य मैदानी इलाकों में गुरुवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई जबकि घाटी के ऊंचे इलाकों में मध्यम स्तर का हिमपात हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि श्रीनगर समेत घाटी के अधिकतर मैदानी इलाकों में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। अंतिम जानकारी मिलने तक बर्फबारी जारी थी। अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में मध्यम स्तर की बर्फबारी हुई।
 
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग, गुरेज, बांदीपोरा और कुपवाड़ा के साथ-साथ मध्य व दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों से बर्फबारी की खबरें मिली हैं।
 
राजस्थान में ठंड से राहत : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते गुरुवार को राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर और आसपास के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए हुए हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

India Pakistan War : भारत पर हमले के लिए तुर्किए ड्रोन का इस्तेमाल, पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब

सिंधु जल समझौते पर विश्व बैंक ने दिया पाकिस्तान को झटका

India-Pakistan War : पाकिस्तान ने आम लोगों को बनाया निशाना, 36 जगहों पर हमले की कोशिश, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, MEA प्रेस कॉन्फ्रेंस के खास बिंदु

100 सूरज का ताप, इंसान से लेकर जानवर तक पिघल जाएंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बीच क्‍यों हो रही Nuclear bomb की चर्चा

जैसलमेर में शाम 6 बजे से कम्पलीट ब्लैकआउट, शाम 5 बजे से बंद होंगे बाजार

अगला लेख
More