गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं होगी दिल्ली की झांकी, AAP ने उठाए सवाल

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (11:26 IST)
Republic Day Parade : आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर एक राजनीतिक कदम के तहत दिल्ली सरकार की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day parade) में शामिल नहीं करने का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल को प्रदर्शित करने की दिल्ली सरकार (Delhi government) की योजना को विफल किया जा सके।
 
पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने यहां संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार को उसकी झांकी शामिल नहीं करने का कोई कारण नहीं बताया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्णय राजनीति से प्रेरित है। दिल्ली सरकार गणतंत्र दिवस परेड में अपने शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल का प्रदर्शन करना चाहती थी लेकिन दिल्ली और पंजाब की झांकी का चयन ही नहीं किया गया।
 
कक्कड़ ने दावा किया कि असम, गुजरात और उत्तरप्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों को पिछले 5 वर्षों से लगातार अपनी झांकियां प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया है।
 
क्या बोले पंजाब सीएम भगवंत मान? : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस परेड में राज्य की झांकी शामिल नहीं किए जाने को लेकर बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और इसे राष्ट्रगान से 'पंजाब' शब्द हटाने की ओर उठाया गया एक कदम करार दिया। मान ने कहा था कि अगर उनका बस चले तो वे राष्ट्रगान 'जन गण मन...' से 'पंजाब' शब्द को हटा देंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर पर पाकिस्तान के PM शरीफ ने जताई राहत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कहा शुक्रिया

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

अगला लेख
More