दिल्ली पुलिस का छवि सुधारो अभियान, मिरांडा हाउस की छात्राओं के साथ पी कॉफी

Webdunia
सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 (12:46 IST)
Delhi Police:  दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस (Miranda House) की छात्राओं ने हाल ही में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के साथ बैठकर कॉफी पी और एक पुलिसकर्मी के जीवन के भीतर चल रही जद्दोजहद को जानने की कोशिश की। छात्राओं को इस बातचीत के दौरान पुलिस के मानवीय पहलू से रूबरू होने में भी मदद मिली।
 
दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिले के अधिकारियों ने मिरांडा हाउस के साथ मिलकर 'कॉफी विद अ कॉप' कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें वे छात्राओं के साथ आराम से बैठकर गपशप करेंगे, वहीं कॉलेज के लिए इस पहल का मकसद विश्वविद्यालय में लिंग एवं सुरक्षा ऑडिट शुरू करने में मदद करना है।
 
'अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' के मौके पर 21 सितंबर को पहले सत्र का आयोजन किया गया था जिसमें 100 छात्राओं के एक समूह को उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने संबोधित किया था। कलसी ने बताया कि पुलिस का मकसद महीने में 2 बार 20 से 40 छात्राओं के एक समूह के साथ इस तरह के संवाद सत्र का आयोजन करना है जिसमें करियर, कानून-व्यवस्था, छात्र-पुलिस टकराव और सामुदायिक सेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाए।
 
अधिकारी के मुताबिक इस पहल के पीछे का मकसद पुलिस के प्रति छात्रों के रवैए में बदलाव लाना है, जो उसे अक्सर एक 'असंवेदनशील बल' के रूप में देखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक बार बीट पुलसकर्मी छात्राओं के साथ बातचीत करना शुरू कर देंगे तो उन्हें मालूम पड़ जाएगा कि पुलिस उनसे अलग नहीं है और जल्द ही 'खाकी' को लेकर उनके मन में मौजूद डर खत्म हो जाएगा।
 
कलसी के अनुसार पुलिस के प्रति उनका रवैया बदलेगा। बातचीत जितनी अधिक मैत्रीपूर्ण होगी, उतना ही उन्हें समझ आएगा कि पुलिस अधिकारी भी संवेदनशील होते हैं। दिल्ली पुलिस ने बताय कि मिरांडा हाउस पहला कॉलेज है जिसे इस पहल के लिए चुना गया है। उसने कहा कि इससे हमें भविष्य के सत्रों के लिए संकेत मिलेगा कि किस तरह अन्य कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में इस तरह की बातचीत शुरू की जाए।
 
इस पहल के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को पुलिस के अलग-अलग स्तर के अधिकारियों के अलावा सहायक पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जैसे शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा। ये पुलिस अधिकारी छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देने के साथ ही उन्हें करियर संबंधी परामर्श मुहैया कराएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

Terror attack in JKs Pahalgam: पहलगाम में आतंकी हमला, नाम पूछकर मारी गोली, 2 की मौत, 12 घायल

Supreme Court : आपने अदालत का माहौल खराब किया, सुप्रीम कोर्ट ने वकील को फटकारा, लगा 5 लाख का जुर्माना

पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे होगा, बुधवार से अंतिम दर्शन शुरू

हमारी संस्कृति, हमारी पहचान, उत्तराखंड में होगा हिन्दू माह का उल्लेख

PM मोदी से क्यों जलते हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance, जयपुर में बताया कारण

अगला लेख
More