Weather Update: दिल्ली-NCR में अब होगा उमसभरा मौसम, 20 राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Webdunia
सोमवार, 24 जुलाई 2023 (08:33 IST)
नई दिल्ली। आज सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम उमस से भरा रह सकता है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक आज 24 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश (Rainfall) होने की संभावना है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
 
23 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। आईएमडी के मुताबिक आज भी कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और तटीय कर्नाटक सहित 20 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (Very Heavy Rainfall) होने की संभावना है। इन 4 राज्यों में आज ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।
 
अनेक राज्यों में भारी बारिश की संभावना :  आईएमडी ने आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, अरुणाचलप्रदेश, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, तटीय आंध्रप्रदेश और यनम, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, केरल और समेत अनेक राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 
 
मानसून ट्रफ नलिया, अहमदाबाद, इंदौर, सिवनी, रायपुर, गोपालपुर और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तरी अंडमान सागर से गुजर रही है। चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व विदर्भ और इससे सटे दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर है, जो समुद्र तल से 7।6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
 
एक कतरनी क्षेत्र औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किलोमीटर के बीच 20° उत्तर अक्षांश पर चल रहा है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश और इससे सटे दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उत्तर-पूर्व गुजरात पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। कल 24 जुलाई तक उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ताजा निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : आज शनिवार को सौराष्ट्र और कच्छ तथा दक्षिणी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश संभव है। पश्चिमी और दक्षिणी मध्यप्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और दिल्ली में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय सेना ने किस तरह नाकाम किया पाकिस्तान का ड्रोन हमला, देखिए वीडियो

LIVE: रातभर चले पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलें, भारत ने दिया करारा जवाब

India Pakistan war : एक्स पर 8000 अकाउंट्स ब्लॉक, भारत में नहीं दिखेगी इनकी पोस्ट

बीएसएफ ने सांबा में घुसपैठ के बड़े प्रयास को नाकाम किया, 7 आतंकी ढेर

भारत ने कहा- तनाव कम करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर, हमले का देंगे करारा जवाब

अगला लेख
More