Delhi MCD Election Results 2022 : एमसीडी में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी से मांगा आशीर्वाद

Webdunia
बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (17:14 IST)
नई दिल्ली। Delhi MCD Election Results 2022 News : एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने लोगों का शुक्रिया अदा किया और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के साथ-साथ केंद्र और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का 'आशीर्वाद' मांगा।
ALSO READ: Delhi MCD Election 2022 : दिल्ली में बजा AAP का डंका, मनीष सिसोदिया बोले- सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी
‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने बुधवार को यहां भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए देश में सकारात्मक राजनीति की वकालत की।
 
यहां दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित ‘आप’ के मुख्यालय में पार्टी की जीत के बाद अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि हम सभी को दिल्ली की हालत सुधारनी है और मुझे भाजपा और कांग्रेस सहित सभी के सहयोग की आवश्यकता है। हमें ऐसा करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है, खासकर केंद्र और प्रधानमंत्री की मदद और आशीर्वाद की। 
 
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में सभी 250 सीटों के परिणाम घोषित कर दिये गये है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक ‘आप’ ने 134 तो भाजपा ने 104 और कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की। चुनाव में तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे। ‘आप’ की इस जीत से एमसीडी में भाजपा का 15 साल का शासन भी खत्म हो गया।
ALSO READ: Delhi MCD Election Result 2022 LIVE updates: दिल्ली नगर निगम में AAP की सरकार, भाजपा का 15 साल पुराना किला ध्वस्त
पार्टी मुख्यालय में जीत के जश्न में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More