दिल्ली कूड़े के ढेर पर, योगी का केजरीवाल से सवाल, क्या मंत्रिमंडल के साथ लगा सकते हैं यमुना में डुबकी

Yogi adityanath
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (16:36 IST)
Yogi Adityanath rally in Kiradi: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की किराड़ी विधानसभा सीट (Kiradi Assembly seat) पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए सवाल किया कि क्या दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अपनी सरकार की कैबिनेट के साथ यमुना में ‍डुबकी लगा सकते हैं? इन्होंने यमुना मैया को गंदे नाले में बदलने का अपराध किया है। उल्लेखनीय है कि योगी ने बुधवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई थी।  ALSO READ: महाकुंभ नगर में हुई कैबिनेट बैठक, सीएम योगी ने संगम पर मंत्रियों संग लगाई डुबकी
 
दिल्ली कचरे के ढेर पर : उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग दिल्ली स्वच्छता और सुविधाओं के लिए आते थे, लेकिन आज दिल्ली कचरे के ढेर पर है। गंदी यमुना का असर मथुरा और वृंदावन में भी दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के लोग सुबह से ही झूठ फैलाने में लग जाते हैं। केजरीवाल रोज झूठ फैलाते हैं। इन्होंने यमुना नदी को गंदे नाले में बदलने का अपराध किया है। एक आदमी के 'गिरोह' को क्यों हमने इतनी छूट दे दी है। ALSO READ: IITian बाबा की बड़ी भविष्यवाणी, योगी बनेंगे प्रधानमंत्री, तो क्या मोदी पद छोड़ देंगे
 
विकास का यूपी मॉडल : योगी ने कहा कि अब दिल्ली के लोग भी यूपी का विकास मॉडल देखना चाहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि दिल्ली सरकार ने किसी मंदिर का सौन्दर्यीकरण करवाया है? आप सौन्दर्यीकरण का असली मॉडल देखना चाहते हैं तो काशी आएं। आप सरकार पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि दिल्ली में बिजली यूपी से तीन गुना महंगी है। आप सरकार ने ओखला में उद्योग नहीं लगने दिए, वहां इन्होंने बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बसा दिया। 
<

दिल्ली के किराड़ी विधान सभा क्षेत्र वासी हर बूथ पर 'कमल' खिलाने जा रहे हैं।

यहां आयोजित विशाल जनसभा में... https://t.co/ggz5Spc9fO

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 23, 2025 >
यूपी के मुख्‍यमंत्री ने आम आदमी पार्टी सरकार पर दिल्ली में दंगा करवाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि इन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। जिसने अन्ना हजारे को धोखा दिया, वह अब देश को धोखा दे रहे हैं। योगी ने कहा कि दिल्ली के दंगों में आप नेताओं के नाम भी सामने आए थे। केजरीवाल तो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, 3 राइफल और 3 ग्रेनेड बरामद

क्या विजय शाह का होगा मंत्री पद से इस्तीफा, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

तुर्किए को भारत ने दी पाकिस्तान का साथ देने की सजा, सेलेबी एविएशन की हो गई छुट्टी

पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय की 100 कब्रों को किया अपवित्र

जनसत्ता दल सुप्रीमो रघुराज प्रताप सिंह पहुंचे रामलला के दरबार में

अगला लेख