शराबियों को राहत, दिल्ली में देसी-विदेशी शराब की होगी होम डिलीवरी

Webdunia
मंगलवार, 1 जून 2021 (10:40 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) में शराब नहीं मिलने से एक वर्ग बहुत परेशान था, वहीं सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन में रियायत देने के साथ ही शराब पीने वालों को भी राहत प्रदान ‍की है। 
 
ताजा जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार के नए फैसले के मुताबिक देसी और विदेशी शराब की होम डिलीवरी की सुविधा देने जा रही है। सरकार के नए निर्देशक के मुताबिक जिस व्यक्ति को शराब चाहिए वह मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से ऑर्डर कर सकेगा। 

दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि 7 जून सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ाई है। हालांकि अनलॉक की प्रक्रिया की शुरुआत भी हो गई है। 31 मई से दो तरह की छूट दी गई है। पहले से ही आवश्यक सेवाओं समेत जिन चीजों को छूट दी गई थी उनके अतिरिक्त अब फैक्टरी और कंस्ट्रक्शन साइट को भी छूट दी गई है। हालांकि इनके लिए जो शर्तें तय की गई हैं, उन्हीं के अनुरूप काम करना होगा।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 648 मामले सामने आए हैं, जबकि 86 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, 1622 लोग रिकवर हुए हैं। राजधानी में अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान के पेजर धमाकों से क्या है इसराइल का कनेक्शन?

डिजिटल क्रांति से युवाओं का खेती से पलायन रुकेगा, लाखों नौकरियों का होगा सृजन

अमेरिका यात्रा के दौरान ट्रंप से मिलेंगे मोदी

मणिपुर में जिरीबाम में फिर भड़की हिंसा, मेइती गांव में संदिग्ध उग्रवादियों का हमला

वन नेशन-वन इलेक्शन पर मोदी सरकार की राह कितनी आसान?

अगला लेख
More