क्‍या अब खत्म होंगे दिल्ली सरकार और LG के बीच विवाद, भाजपा सरकार वापस ले रही सभी कोर्ट केस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 13 मार्च 2025 (00:00 IST)
Delhi News : भारतीय जनता पार्टी नीत दिल्ली सरकार ने शासन और प्रशासनिक शक्तियों के मामलों को लेकर पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा केंद्र और उपराज्यपाल के खिलाफ दायर मामलों को वापस लेना शुरू कर दिया है। भाजपा सरकार द्वारा वापस लिए गए मामलों में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में दायर एक विशेष अनुमति याचिका भी शामिल है, जिसमें दिल्ली में ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन’ (पीएम- एबीएचआईएम) योजना के क्रियान्वयन के लिए उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई थी।
 
यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को दी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार, केंद्र और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच संवैधानिक सद्भाव के हित में संबंधित अदालतों में उचित आवेदन दायर करके ऐसे सभी मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया गया है।
ALSO READ: दिल्ली में बांग्लादेशियों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 24 घुसपैठियों को किया गिरफ्तार
भाजपा सरकार द्वारा वापस लिए गए मामलों में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में दायर एक विशेष अनुमति याचिका भी शामिल है, जिसमें दिल्ली में ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन’ (पीएम- एबीएचआईएम) योजना के क्रियान्वयन के लिए उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई थी।
 
नई सरकार ने यह कहते हुए याचिका वापस ले ली कि वह दिल्ली में पीएम- एबीएचआईएम योजना के क्रियान्वयन पर आगे बढ़ रही है। विधि विभाग द्वारा तैयार की गई सूची के अनुसार, वापस लिए जा रहे मामलों में दिल्ली की पूर्ववर्ती आप सरकार द्वारा दायर मामले भी शामिल हैं।
ALSO READ: दिल्ली और दरभंगा पहुंचा होली और जुमे की नमाज का विवाद, किसने क्या कहा?
इसमें वह मामला भी शामिल है जिसमें उसने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) अधिनियम, 1991 में केंद्र द्वारा किए गए संशोधन को चुनौती दी थी। केंद्र ने उक्त संशोधन इसलिए किया था, ताकि उपराज्यपाल को सेवा मामलों में अधिकार दिया जा सके।
 
सूत्रों ने बताया कि ऐसे सभी मामले संबंधित अदालतों की अनुमति से वापस लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी वकील भी जल्द सुनवाई की याचिका दायर करेंगे ताकि समय और संसाधनों की बर्बादी को रोकने के लिए इन मामलों को वापस लिया जा सके। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के भाजपा प्रमुख बावनकुले बोले- कांग्रेस को 'खाली' कर दो, नेताओं को करो BJP में शामिल

मोबाइल-टैबलेट ठीक होगा या नहीं, खरीदने के साथ मिलेगा रिपेयर स्कोर

Stock Market : सेंसेक्स 295 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 24461 पर, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में रही तेजी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल से "जल गंगा संवर्धन अभियान" बना जन आंदोलन

अब मोदी के मंत्री ठाकुर बोले, मिटा देंगे पाकिस्तान का नामोनिशान

अगला लेख
More