बैकफुट पर दिल्ली सरकार, शराब बिक्री की पुरानी नीति पर लौटेगी

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (23:49 IST)
नई दिल्ली। नई आबकारी नीति के क्रियान्वयन की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच की उपराज्यपाल की सिफारिश के बीच दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब की खुदरा बिक्री की पुरानी व्यवस्था पर लौटने का फैसला किया है। आबकारी नीति 2021-22 को 31 मार्च के बाद दो बार दो-दो महीने के लिए बढ़ाया गया था। अब 31 जुलाई को इस पर पूर्णविराम लग जाएगा।
 
अधिकारियों ने कहा कि आबकारी विभाग अब भी आबकारी नीति 2022-23 पर काम कर रहा है जिसमें शराब घर तक पहुंचाने एवं कई अन्य सिफारिशें हैं। उनके अनुसार इस मसौदा नीति को अभी उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास नहीं भेजा गया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि आबकारी विभाग का प्रभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को विभाग को ‘नई नीति के आने तक 6 महीने के लिए आबकारी की पुरानी व्यवस्था पर ‘लौटने’ का निर्देश दिया।
 
हमारे बीच अनबन नहीं : दूसरी ओर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ मुलाकात के बाद कहा कि दिल्ली के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री एक साथ मिलकर काम करें। साप्ताहिक बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा कि बैठक बेहद अच्छे माहौल में हुई। दिल्ली के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री एक साथ मिलकर काम करें। विभिन्न मामलों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हमारे बीच कोई मनभेद नहीं हैं। 
 
केजरीवाल ने कहा कि बैठक के दौरान जल और स्वच्छता जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि वह उपराज्यपाल हैं और मैं मुख्यमंत्री हूं। कई मुद्दों पर हमारे विचार अलग-अलग हो सकते हैं। हम इन मुद्दों पर मिलकर काम करेंगे और इनका समाधान करेंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल ने पिछले हफ्ते केजरीवाल की विदेश यात्रा के प्रस्ताव को वापस कर दिया था और उन्हें अगले महीने सिंगापुर में विश्व शहरों के शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने की सलाह दी थी। उपराज्यपाल ने कहा था कि यह महापौरों का सम्मेलन है और इसमें शामिल होना मुख्यमंत्री के लिए उपयुक्त नहीं होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब सीएम मान का अन्य राज्यों को पानी देने से साफ इंकार

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, 4 CM दावेदारों समेत 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्‍यमंत्री पद के लिए चला था नाम, मंत्री तो बन ही गए

LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा की दूसरी महिला CM

UP का 8,08,736 करोड़ रुपए का बजट पेश, अनेक योजनाओं के लिए आवंटन बढ़ाया

अगला लेख
More