दिल्ली में मजदूरों को तोहफा, 55 लाख श्रमिकों को होगा फायदा

Webdunia
शुक्रवार, 18 जून 2021 (22:21 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी के दौरान दिल्ली सरकार ने मजदूरों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली सरकार के इस फैसले से 55 लाख के लगभग श्रमिकों को 400 रुपए से ज्यादा का फायदा होगा। 
 
जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार ने महंगाई भत्ते के तहत अकुशल मजदूरों का मासिक वेतन 15 हजार 492 से बढ़ाकर 15 हजार 908 रुपए कर दिया है, जबकि अर्ध कुशल श्रमिकों का वेतन 17 हजार 69 से बढ़ाकर 17 हजार 537 रुपए किया है। इसी तरह कुशल श्रमिकों का वेतन 18 हजार 797 से बढ़ाकर 19 हजार 291 रुपए किया गया है। 
 
दिल्ली सरकार ने सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी भी बढ़ाई है। ये दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में मजदूरों को मिलने वाला न्यूनतम वेतन, देश के अन्य किसी भी राज्य की तुलना में सबसे ज्यादा है। सरकार के इस फैसले से करीब 55 लाख कॉन्ट्रैक्चुअल श्रमिकों को लाभ होगा। 
 
इसी तरह गैर मैट्रिक कर्मचारियों का मासिक वेतन 17 हजार 69 से बढ़ाकर 17 हजार 537 किया गया, लेकिन गैर स्नातक कर्मचारियों का मासिक वेतन 18 हजार 797 से बढ़ाकर 19 हजार 291 किया गया है। वहीं, स्नातक और इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले मजदूरों का मासिक वेतन 20 हजार 430 से बढ़ाकर 20 हजार 976 किया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

छतरपुर में BJP मेंबर बनने से इनकार करने पर पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा

योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

अगला लेख
More