Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi fire : दिल्ली में दर्दनाक हादसा, कौन है जिम्मेदार?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi Fire
, रविवार, 8 दिसंबर 2019 (10:48 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के अनाज मंडी में रविवार सुबह भीषण आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से लोग बेहद दुखी दिखाई दिए और सोशल मीडिया पर इस तरह अपनी भावनाओं का इजहार किया... 
रेणुका जैन ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रहवासी इलाके में स्थि‍त फैक्टरी में आग लगने से कई गरीब मजदूर मारे गए। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, दिल्ली पुलिस, फैक्टरी मालिक क्या इसके लिए सभी जिम्मेदार नहीं है?
 
Delhi Fire
शमा मोहम्मद ने ट्वीट कर कहा, इस भीषण त्रासदी की खबर से जागी। मैं प्रार्थना करती हूं कि फंसे हुए सभी को बिना किसी जानमाल के नुकसान के बचा लिया जाए। पीड़ितों के परिवार के प्रति मेरी संवेदना। पूरे भारत में इतनी दुर्घटनाएं होने के बावजूद, अग्नि सुरक्षा नियमों को लागू क्यों नहीं किया जाता है?
 
Delhi Fire
चंदन सिंह ने कहा कि वो प्लास्टिक फ़ैक्ट्री ही थी या कुछ आग लगाने वाला बनता था? इतनी बड़ी आग लगी कैसे? दिल्ली की घने आबादी वाले उस क्षेत्र में सच में क्या हो रहा था इसकी पूरी जांच हो और लगभग 50 लोगों की मौत के जिम्मेदार शांतिदूत मालिक, अधिकारी और उनको आश्रय देने वाले नेताओ पर NSA लगे।

Delhi Fire
उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह तीन छोटी-छोटी फैक्टरियों में यह आग लगी और लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने 50 लोगों को बचाया। घायलों को आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली आग हादसे में 43 की मौत, PM मोदी ने जताया दु:ख