दिल्ली में प्रदर्शनरत किसानों के समर्थन में आए डॉक्टर, वकील, कलाकार

Webdunia
गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (22:27 IST)
नई दिल्ली। देशभर से आए हजारों किसानों का आंदोलन विकराल रुप लेता जा रहा है। दो दिन के विरोध प्रदर्शन के लिए यहां रामलीला मैदान में एकत्रित हुए किसानों के समर्थन में डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर, कलाकार गुरुवार को बड़ी संख्या में सामने आए हैं। ये किसान फसल के वाजिम दाम मिलने के अलावा कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं। 
 
नेशन फॉर फामर्स समूह के करीब 600-700 स्वयंसेवकों ने बिजवासन, मजनू का टीला, निजामुद्दीन और आनंद  विहार से प्रदर्शनकारियों के साथ रामलीला मैदान की ओर कूच किया। स्वयंसेवकों में वकील, डॉक्टर और  शिक्षाविद् शामिल हैं। उन्होंने ‘दिल्ली चलो’ अभियान के तहत किसानों के मार्च के लिए समर्थन मांगा।
 
समूह के साथ स्वयंसेवी जाह्नवी ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए हमारे स्वयंसेवी बड़ी संख्या में जुटे। हमारे स्वयंसेवकों ने चार जगहों से किसानों के साथ मार्च किया। हमने किसानों के लिए रामलीला मैदान पर एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया है।
 
संगठन प्रदर्शनरत किसानों के भोजन, पानी और अन्य चीजों समेत मूल सुविधाओं का खर्च उठा रहा है।  स्वयंसेवक नियमित अंतराल पर पूड़ी-सब्जी और चाय दे रहे हैं। एम्स, आरएमएल, लोक नायक, हिंदू राव, अरुणा आसिफ अली अस्पताल जैसे दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों के करीब 25 से 30 डॉक्टरों ने रामलीला मैदान पर किसानों के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया।
 
‘डीयू फॉर फार्मर्स’ नाम का समूह चलाने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय की एक प्रोफेसर आभा देव हबीब ने किसानों  को खाने के पैकेट देने के लिए प्रोफेसरों और छात्रों से फंड एकत्रित किया। पंजाब के संगरूर जिले की एक आंगनवाड़ी सहायिका बलविंदर कौर ने कहा कि वह यहां प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने आई हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख