मीडिया, इंटरनेट सेक्स को 'प्यार के चरम' के रूप में पेश कर रहे हैं!

Webdunia
रविवार, 24 दिसंबर 2017 (14:25 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के मामले में एक व्यक्ति को 10 साल की सजा सुनाई और मीडिया तथा इंटरनेट को युवाओं में सेक्स को 'प्यार के चरम' के तौर पर पेश करने का जिम्मेदार बताया।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सीमा मैनी ने यह टिप्पणी करते हुए दिल्ली के रहने वाले 26 वर्षीय नीरज पर 30,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया जिसमें से 20,000 रुपए 14 साल की लड़की को बतौर मुआवजा दिया जाएगा। न्यायाधीश ने यह भी कहा कि मीडिया, टेलीफोन, इंटरनेट आदि के प्रसार से आज के समय में यह अवधारणा सभी में रच-बस गई है कि एक लड़का और लड़की के बीच 'प्यार का चरम' सेक्स ही है।
 
न्यायाधीश ने कहा कि लड़के-लड़कियां अक्सर कानून के तहत निर्धारित वैध उम्र से पहले ही यौन संबंध बना रहे हैं, वे एक-दूसरे से शादी का वादा करते हैं जबकि दोनों के बीच शादी की संभावना तक नहीं होती। अदालत ने दोषी की एक बेटी होने की बात का संज्ञान करते हुए कहा कि लड़की से दूर रहने को लेकर उसकी मां के आगाह करने के बावजूद उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाना जारी रखा।
 
न्यायाधीश ने कहा कि आरोपी को दुनियादारी की समझ थी, उसकी उम्र 26 साल है, उसकी शादी हो चुकी है और 1 बेटी भी है, तब भी वह उस लड़की को लुभा रहा था, जो उससे 10 साल से भी ज्यादा छोटी है। अदालत ने दोषी की इस दलील को खारिज कर दिया कि उसके और लड़की के बीच शारीरिक संबंध आपसी रजामंदी से बने थे।
 
नीरज के खिलाफ पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दोषी ने लड़की के साथ कई बार बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार को सीट पर बैठाया, पानी भी पिलाया, लोगों ने बजाईं तालियां

क्या फडणवीस से नाराज हैं एकनाथ शिंदे? क्यों कहा- मुझे हल्के में मत लेना

बाबा के बुल्डोजर का खौफ, मुस्लिमों ने खुद गिराई 1857 में बनी ब्रिटिशकालीन मस्जिद

इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू बुरी तरह भड़के, कहा- हमास से लेंगे बदला

यूपी होमगार्ड का कितना है वेतन, 44000 से ज्यादा पद खाली

अखिलेश ने साधा यूपी सरकार पर निशाना, कहा- जो अपने काम में असफल होते हैं, वो लक्ष्य की समय सीमा बदलते हैं

छत्तीसगढ़ में अब चौबीसों घंटे और सातों दिन खुली रहेंगी दुकानें, राज्य सरकार का फैसला

भारतीय मूल के अरबपति की बेटी ने सुनाई दास्तान, युगांडा जेल में मैंने मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन झेला

सस्ता होगा पेट्रोल डीजल, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिए संकेत

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने मदन राठौड़, रूपाणी ने की निर्वाचन की औपचारिक घोषणा

अगला लेख
More