AIIMS की नर्सें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं

Webdunia
मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (13:24 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) प्रशासन की से नाराज लगभग 5000 नर्सों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

नर्स यूनियन का कहना है कि उनकी कई मांगें हैं, जिन पर एम्स प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इसी से नाराज होकर उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। 
 
हालांकि हड़ताली नर्सों का कहना है कि मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें हड़ताल पर जाना अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन वे एम्स प्रशासन की अनदेखी से इसके लिए मजबूर हैं। 
 
दूसरी ओर, नर्सों की हड़ताल के चलते अस्पताल के कामकाज पर बुरा असर पड़ा। साथ ही मरीजों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। एएनआई के ट्‍वीट के मुताबिक अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि हड़ताल के चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक मरीज के मुताबिक उनके पिता आपातकालीन वार्ड में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : मंत्री की बेटी शरद पवार की पार्टी में शामिल, पिता के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

DGP प्रशांत कुमार बोले- उत्तर प्रदेश पुलिस को ट्रिगर हैप्पी कहना अनुचित

Air Strike : इजराइल की गाजा पर एयरस्ट्राइक, 6 UN कर्मियों समेत 34 की मौत, सीरिया में घुसकर ईरानी अफसरों को उठा ले गई कमांडो फोर्स

Monkeypox : मंकीपॉक्स मरीज की हालत में आया सुधार, चिकित्सा निदेशक ने दिया यह बयान

अगला लेख
More