तेजी से पारदर्शी निर्णय लेना युद्ध की तैयारी के लिए जरूरी : राजनाथ सिंह

Webdunia
सोमवार, 14 नवंबर 2022 (14:30 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि तेजी से पारदर्शी निर्णय लेना और सर्वोत्तम संसाधनों की उपलब्धता देश की युद्ध की तैयारी के लिए आवश्यक है। रक्षामंत्री ने कहा कि फैसले करने में देरी से समय व धन की हानि होती है और युद्ध की तैयारी प्रभावित होती है।

रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) द्वारा आयोजित ‘कंट्रोलर्स कॉन्फ्रेंस 2022’ में रक्षामंत्री ने कहा कि फैसले करने में देरी से समय व धन की हानि होती है और युद्ध की तैयारी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में संसाधन सीमित हैं। उन्होंने उनका उपयोग करने में आर्थिक क्षेत्र की समझ पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संसाधनों का इस्तेमाल सही स्थान पर होना चाहिए और उन्हें बिलकुल भी बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए।

सिंह ने कहा, एक रुपया बचाने पर आप एक रुपया कमाते हैं। यह संसाधनों के मामले में पूरी तरह लागू होता है। आपको पता है कि किसी देश की युद्ध की तैयारी के लिए न केवल सर्वोत्तम संसाधनों का उपलब्ध होना जरूरी है, बल्कि तेजी से पारदर्शी फैसले करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि फैसला करने में विलंब होगा तो युद्ध की तैयारी में भी कुछ कमी रह जाएगी।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग

दिल्ली हवाई अड्डे पर आज 60 उड़ानें हुईं रद्द

सीज फायर से सोशल मीडिया में मोदी सरकार की किरकिरी

जब अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकसभा में कहा था, मैं अमेरिका के दबाव में नहीं झुका

सीजफायर क्या होता है? भारत और पाकिस्तान में सीजफायर की शुरुआत कब हुई?

अगला लेख
More