कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को बड़ी राहत, फांसी की सजा पर रोक

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (15:39 IST)
भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों की फांसी की सजा को कैद की सजा में बदल दिया गया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि कतर में आठ भारतीयों को सुनाई गयी मौत की सजा को कम किया गया। सजा कम किए जाने पर विस्तृत फैसले का इंतजार, कतर के अधिकारियों के साथ बातचीत करते रहेंगे।

भारत सरकार ने मौत की सजा के खिलाफ अपील की थी। कतर में भारतीय राजदूत ने 3 दिसंबर को नौसेना के 8 पूर्व कर्मियों से मुलाकात की थी। 
 
पूर्व नौसैनिकों को पिछले साल 8 अगस्त, 2022 को गिरफ्तार किया गया था। इन पर आरोप है कि वे इजरायल के लिए जासूसी कर रहे थे और कतर के प्रोजेक्ट्स से जुड़ी जानकारियां इजरायल भेजी जा रही थीं। इन्हें अदालत ने अक्टूबर में फांसी की सजा सुनाई थी।
 
इस फैसले से कतर में मौत की सजा पाने वाले 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर संजीव गुप्ता, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर अमित नागपाल और सेलर रागेश को राहत मिली है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार

live : खरगे को जेपी नड्‍डा के जवाब से प्रियंका गांधी नाराज

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

अगला लेख
More