Car Accident: देर रात मिस्त्री का मुंबई के जेजे अस्पताल में किया गया पोस्टमार्टम

Webdunia
सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (12:41 IST)
मुंबई। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री तथा एक अन्य व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत होने बाद रविवार देर रात यहां सरकारी जेजे हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रविवार को साइरस मिस्त्री की लग्जरी कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी और पिछली सीट पर बैठे मिस्त्री (54) और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी।
 
गौरतलब है कि रविवार दोपहर को महाराष्ट्र के पालघर जिले में साइरस मिस्त्री की लग्जरी कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी जिसमें कार की पिछली सीट पर बैठे मिस्त्री (54) और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई। वे गुजरात से लौट रहे थे।
 
प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) कार चला रही थीं और उनके पति डेरियस पंडोले (60) उनके साथ आगे की सीट पर बैठे थे। हादसे में दोनों घायल हो गए और उन्हें गुजरात के वापी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
मुंबई में जेजे अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले के शवों को देर रात 12 बजकर 5 मिनट पर पालघर में कासा उपजिला अस्पताल से यहां लाया गया। पोस्टमार्टम देर रात 2 बजकर 27 मिनट पर किया गया। शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। अधिकारी ने और कोई जानकारी नहीं दी। इस बीच एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंडोले दंपति को इलाज के लिए सोमवार को सुबह वापी से सड़क मार्ग से मुंबई के एक निजी अस्पताल में लाया गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More