जलवायु परिवर्तन : चक्रवात तीव्र हो रहे और लंबी अवधि तक टिक रहे

Webdunia
शुक्रवार, 12 मई 2023 (21:42 IST)
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती तूफान जलवायु परिवर्तन के कारण अधिक तीव्र हो रहे हैं और लंबे समय तक टिक रहे हैं। अनुसंधानकर्ता वैश्विक औसत तापमान में वृद्धि का कारण कम दबाव का क्षेत्र बनने को मानते हैं, खासकर हिंद महासागर के ऊपर।

‘उत्तरी हिंद महासागर के ऊपर उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की बदलती स्थिति’ शीर्षक वाले एक अध्ययन के अनुसार, अरब सागर में 1982 से 2019 की अवधि के दौरान चक्रवाती तूफानों की तीव्रता, आवृत्ति और अवधि एवं अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफानों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।

अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2001 से 2019 तक की अवधि के दौरान अरब सागर में चक्रवाती तूफानों की आवृत्ति में 52 प्रतिशत की वृद्धि पाई गई, जबकि बंगाल की खाड़ी में आठ प्रतिशत की कमी आई।

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के जलवायु वैज्ञानिक और जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) की रिपोर्ट के प्रमुख लेखक रॉक्सी मैथ्यू कोल ने कहा, चक्रवात आजकल काफी दिनों तक अपनी ऊर्जा बनाए रख सकते हैं।

इसका एक उदाहरण चक्रवात अम्फान था, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर तबाही हुई थी। जब तक महासागर गर्म और हवाएं अनुकूल रहेंगी, तब तक चक्रवात अपनी तीव्रता को लंबी अवधि तक बनाए रखेंगे।

तेजी से एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदले चक्रवात ‘मोखा’ के 175 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बांग्लादेश और पश्चिमी म्यांमार तट से टकराने का पूर्वानुमान है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने बांग्लादेश में तेज हवाओं, बाढ़ और संभावित भूस्खलन और म्यांमा में निचले इलाकों में बाढ़ की चेतावनी दी है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

weather update : इन राज्यों में बढ़ी गर्मी, गुजरात से महाराष्‍ट्र तक लू का अलर्ट

योगी के मंत्री बोले, जिसे होली के रंग से बचना है, हिजाब पहन लें

मॉरीशस में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, स्वागत में पहुंचे 34 मंत्री

LIVE: मॉरिशस पहुंचे पीएम मोदी, राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

म्यांमार से 283 भारतीयों की वतन वापसी, फर्जी नौकरियों के लालच में बने थे साइबर अपराधी

अगला लेख
More