Hanuman Chalisa

भारतीय अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार सकते हैं साइबर हमले

Webdunia
रविवार, 3 सितम्बर 2017 (14:34 IST)
नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए साइबर हमलों के जोखिम को रेखांकित करते हुए एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह के हमले भारत की आर्थिक वृद्धि की दशा व दिशा बिगाड़ सकते हैं और उसके अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
 
पीडब्ल्यूसी व उद्योग मंडल एसोचैम के एक संयुक्त अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साइबर हमले आर्थिक झटका दे सकते हैं और भारत के वृद्धि दर अनुमानों को बिगाड़ सकते हैं। उसके पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं और अराजकता की स्थिति हो सकती है।
 
डिजिटल भुगतान में उछाल तथा भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था के अगले 5 साल में बढ़कर 1,000 अरब डॉलर होने के अनुमान का हवाला देते हुए हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वृद्धि से कुछ कमियां भी सामने आएंगी जिनका फायदा विरोधी उठा सकते हैं।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम सीईआरटी इन ने जून 2017 तक ऐसे 27,482 मामलों की जानकारी दी है। साइबर शत्रु और अधिक सक्षम व साधन-संपन्न हो रहे हैं। वानाक्राई से प्रभावित 100 देशों में भारत तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश रहा है।
 
इस अध्ययन में सरकार को इस दिशा में ध्यान देने की सलाह दी गई है जिसके तहत लोगों को उचित ​प्रशि​क्षण देना, कंपनियों की ओर से एकीकृत प्रयास तथा देश में साइबर संभावित हमलों से सुरक्षित माहौल बनाना शामिल है। इसमें कहा गया है कि सरकार इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को नागरिकों को 'साफ' इंटरनेट प्रदान करने को प्रोत्साहित करें। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! स्किल मिशन में 99 हजार ट्रेनिंग लक्ष्य तय, अब 30 दिन में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

यूपी फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट बनेगा ग्लोबल सुरक्षा कवच, AI और डीपफेक के खतरों पर लगेगा ब्रेक

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव, 26 अप्रैल को मतदान और 28 को नतीजे, आज से आचार संहिता लागू

चंड़ीगढ़ BJP Headquarters के बाहर धमाका, हैंड ग्रेनेड लेकर भागता दिखा संदिग्ध

योगी सरकार के निर्देश पर भूसा टेंडर में आई तेजी, कई जिलों में प्रक्रिया जारी

अगला लेख