Hanuman Chalisa

नवाचार बढ़ाने के लिए अटल इनोवेशन मिशन को मिला सीएसआईआर का साथ

Webdunia
रविवार, 7 जून 2020 (12:33 IST)
नई दिल्ली, विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए की जा रही एक नई पहल के अंतर्गत वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और अटल इनोवेशन मिशन के बीच शुक्रवार को एक नया करार किया गया है। इस अवसर पर सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ शेखर सी. मांडे, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और दोनों संस्थानों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सीएसआईआर को मुख्य रूप से विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी केंद्रित अनुसंधान एवं विकास के लिए जाना जाता है। जबकि, अटल इनोवेशन मिशन भारत सरकार की एक फ्लैगशिप परियोजना है, जिसे देश में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

इस नई साझेदारी से नवाचारों के नये मॉडल्स पर आधारित संयुक्त प्रयासों, सीएसआईआर इनोवेशन पार्कों की स्थापना और अटल इनोवेशन मिशन के अंतर्गत सीएसआईआर इन्क्यूबेटर्स के जरिये विश्व स्तरीय स्टार्ट-अप को समर्थन मिल सकता है।

सीएसआईआर अपने मजबूत पेटेंट पोर्टफोलियो, ज्ञान के आधार और शोधकर्ताओं की मदद से अटल इनोवेशन मिशन, जो अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नीतियों पर काम कर रहा है, के साथ मिलकर देश में नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत कर सकता है।

इस साझेदारी के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रमुखता से बढ़ावा देने की बात कही जा रही है। अटल इनोवेशन मिशन के अंतर्गत संचालित ‘अटल रिसर्च इनिशिएटिव फॉर स्माल एंटरप्राइजेस’ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है, तो सीएसआईआर द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियां भी इसी तरह के उद्योगों के लिए मददगार साबित हुई हैं।

इस पहल के तहत स्कूली छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के प्रयास भी किए जाएंगे। अटल टिंकरिंग लैब्स और जिज्ञासा नामक परियोजनाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। सीएसआईआर द्वारा संचालित जिज्ञासा परियोजना के तहत अब तक तीन लाख से अधिक स्कूली बच्चों को वैज्ञानिकों से सीधा साक्षात्कार करने या फिर वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं में जाने का मौका मिला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बेजुबानों पर काल बनकर टूटी लखनऊ हादसे की आग, इंसानों ने बचाईं बिल्‍लियां, कई डॉग्‍स का नहीं चल रहा पता

मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों के नामों का एलान, 15 जुलाई को ओरछा में बैठक

डिलीवरी बॉय और 'MBA ड्रॉपआउट' से WhatsApp की कमान संभालने तक: CRED के Kunal Shah की ये कहानी आपको रोने और फिर सैल्यूट करने पर मजबूर कर देगी

अगला लेख