139 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा कच्चे तेल का दाम, 2008 के बाद सबसे बड़ा उछाल

Webdunia
सोमवार, 7 मार्च 2022 (09:26 IST)
टोक्यो। रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की बढ़ती मांग के बीच तेल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल से अधिक का उछाल आया और सोमवार को शेयर बाजार में तेजी से गिरावट आई। ब्रेंट कच्चा तेल सोमवार तड़के कुछ समय के लिए 10 डॉलर से बढ़कर लगभग 130 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गया है।

इसके लिए रूस के खिलाफ कठोर प्रतिबंधों के बढ़ते आह्वान के बीच यूक्रेन में संघर्ष के गहराने को जिम्मेदार माना जा रहा है। इस बीच, लीबिया की राष्ट्रीय तेल कंपनी ने कहा कि एक सशस्त्र समूह ने दो महत्वपूर्ण तेल क्षेत्रों को बंद कर दिया था, जिसके बाद तेल की कीमतें बढ़ रही हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच चलते युद्ध से ईरान से कच्चे तेल की संभावित सप्लाई में देरी से ब्रेंट क्रूड 2008 के बाद से 14 साल के उच्चतम स्तर 139.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि 2008 में कच्चे तेल के दाम ने 147 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड स्तर को छूआ था।

खबरों के अनुसार, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। जिसके चलते कच्‍चे तेल के दामों में ये उछाल आया है। वैश्विक बाजारों में ईरानी कच्चे तेल की संभावित सप्लाई में देरी के कारण तेल की कीमतें 2008 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। ब्रेंट क्रूड के दाम 139 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड लेवल पर जा पहुंचे हैं।

रूस के आने वाले सप्लाई अगर 2022 में पूरे साल जारी रही तो इस वर्ष कच्चे तेल का भाव 185 डॉलर प्रति बैरल के भाव को भी छू सकता है। उल्‍लेखनीय है कि रूस यूरोप को उसके कुल खपत का 35 से 40 फीसदी कच्चा तेल सप्लाई करता है। भारत भी रूस से कच्चा तेल खरीदता है। दुनिया में 10 बैरल तेल जो सप्लाई की जाती है उसमें एक डॉलर रूस से आता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Supreme Court ने पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई अप्रैल तक के लिए टाली

GIS 2025: मध्यप्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 लिखेगी प्रदेश की समृद्धि का नया अध्याय

यूपी, बिहार से लेकर मध्‍यप्रदेश तक, प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भयावह भीड़, बेकाबू हो रहे हालात

बागेश्वर धाम पहली बार आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, कैंसर अस्पताल की रखेंगे आधारशिला, भव्य हो रही तैयारी

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

अगला लेख
More