झारखंड के चाईबासा में CRPF जवान ने की आत्महत्या

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2023 (11:54 IST)
चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाने के आराहासा गांव स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 60वीं बटालियन के शिविर में तैनात जवान अमित कुमार सिंह ने अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के कमांडेंट आनंद जेराई ने घटना की पुष्टि करते हुए आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात संतरी ड्यूटी पर तैनात जवान अमित कुमार ने पहले हवा में सात गोलियां चलाईं और फिर आठवीं गोली खुद को मारकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारी ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनने के बाद साथी जवान बाहर निकले तो अमित खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मृतक जवान के परिवार को दे दी गई है। जवान मूल रूप से जम्मू के डोगरा थाना के लोसो पड़वा गांव का रहने वाला था। (सांकेतिक फोटो) 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

जयराम रमेश का सवाल, गांधी और गोडसे के बीच कहां खड़े हैं मोदी?

सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, हैकर्स ने चलाया क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा वीडियो

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

अगला लेख
More