ramcharitmanas

सबसे खतरनाक विंग कोबरा की लेडी कमांडर, AK-47 लेकर घूमती हैं जंगलों में, नाम सुनते ही थर-थर कांपते हैं नक्सली...

Webdunia
हमारे देश की महिलाएं साहस और बहादुरी में पुरुषों से कम नहीं हैं। ऐसी एक महिला अधिकारी से आपको मिलवाते हैं। ये हैं उषा किरण। उषा किरण देश की पहली महिला असिस्टेंट कमांडेंट हैं जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में तैनात हैं और नक्सलियों से लोहा लेती हैं। नक्सली इनका नाम सुनकर कांपने लगते हैं। उषा किरण को वोग द्वारा 'यंग अचीवर ऑफ द ईयर' भी चुना गया है।
 
मूल रूप से गुड़गांव की रहने वाली इस लेडी अफसर ने 25 साल की उम्र में सीआरपीएफ ज्वाइन किया था। वे पहली महिला अफसर हैं, जिन्हें बस्तर में तैनाती दी गई थी। उषा किरण को सीआरपीएफ की सबसे खतरनाक विंग कोबरा में बतौर असिस्टेंट कमांडर तैनात किया गया है। 
 
उषा एक पूरी कंपनी को लीड कर रही हैं। उन्हें कोबरा 206 बटालियन में पोस्टिंग मिली है। फोर्स में इंट्री मिलते ही उषा की पहली पोस्टिंग दरभा में हुई। दरभा वही इलाका है जहां झीरम घाटी में एक साथ 29 से ज्यादा कांग्रेसियों की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। 
 
नक्सलगढ़ इलाके में उषा किरण न सिर्फ एके-47 जैसे हथियारों से नक्सलियों से मुकाबला कर रही हैं बल्कि सामाजिक जागृति फैलाने का काम भी इलाके में कर रही हैं। उषा यहां लोगों को सुरक्षा के साथ शिक्षा-स्वास्थ्य और देशप्रेम जगाने का काम भी कर रही हैं। ऐसे खतरनाक इलाके में उषा न सिर्फ काम करती हैं, बल्कि जंगलों में सर्च ऑपरेशन भी चलाती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

नौकरी की सिक्योरिटी, भविष्य की भी चिंता... आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को योगी सरकार का 'सुरक्षा कवच'

सरयू का जलस्तर घटा, लेकिन तटवर्ती इलाकों में दुश्वारियां बरकरार

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

अगला लेख