Hanuman Chalisa

कश्मीर में एसपी रैंक के अधिकारी सीआरपीएफ काफिलों का नेतृत्व करेंगे

Webdunia
रविवार, 31 मार्च 2019 (22:26 IST)
नई दिल्ली। कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिलों का नेतृत्व एसपी रैंक का अधिकारी करेगा और काफिले में एक समय पर अधिकतम 40 वाहन शामिल होंगे।

कश्मीर घाटी से आने और जाने वाले सीआरपीएफ के काफिले की कमान अब एक एसपी रैंक के अधिकारी के हाथों में रहेगी और किसी भी समय पर किसी भी काफिले में 40 से अधिक वाहन नहीं होंगे।
 
पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर अर्द्धसैनिक बल को यह आदेश दिया गया है। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। पीटीआई को वे नई मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) प्राप्त हुई हैं जिन्हें जम्मू-कश्मीर में वाहनों से सैनिकों की आवाजाही के लिए दिल्ली स्थित बल के मुख्यालय ने जारी किया था। इसमें आदेश दिया गया है कि काफिले में शामिल प्रत्येक वाहन को अनुशासन का कड़ाई से पालन करना होगा।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह सुनिश्चित करना है कि आतंकवादी गतिविधियों और आईईडी खतरों के कारण अधिक संवेदनशील कश्मीर घाटी से आने और जाने वाले काफिले का नेतृत्व इसके प्रबंधन की बेहतर समझ और रणनीति रखने वाले एक अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किया जाए।
 
सूत्रों ने बताया कि नया काफिला कमांडर अब सीधे रिपोर्ट करेगा और कश्मीर में 3 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उपमहानिरीक्षक (संचालन) में से एक के साथ समन्वय करेगा। यह भी निर्णय लिया गया है कि किसी भी स्थिति में काफिले में 40 से अधिक वाहन नहीं होंगे और प्रभावी प्रबंधन और नियंत्रण के लिए काफिले में वाहनों की संख्या कम रखे जाने के सभी संभव प्रयास किए जाएगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

नवीनतम

Gujarat : गांधीनगर-अहमदाबाद एयरपोर्ट मार्ग पर केबल-स्टेड ब्रिज का उद्घाटन, भाट चौराहे पर ट्रैफिक जाम होगा खत्म

UP में अब डिजिटल होगी राजस्व न्याय व्यवस्था, स्कैन कॉपी से होगी सुनवाई, सुरक्षित रहेंगे मूल अभिलेख

Donald Trump : खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का विवादित बयान, कहा- 'सब एक जगह थे, लेकिन हमला नहीं किया', हो सकता है कि ये आंसू भी नकली हों

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

गुजरात के साणंद में 7,500 रुपए करोड़ के CG Semi सेमीकंडक्टर प्लांट से उत्पादन शुरू, जापान-मलेशिया को होगा चिप्स निर्यात

अगला लेख