लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला, हाथ बांधकर चौथी मंजिल से नीचे फेंका

Webdunia
शनिवार, 25 जून 2022 (09:58 IST)
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को एक महिला के हाथ बांधकर उसे एक इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला एक युवक के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रही थी। 
 
पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान रितिका के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि रीतिका विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। विपुल का पत्नी से तलाक का मुकदमा लंबित है।
 
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उनके फ्लैट पर 3 युवक और 2 महिलाएं आईं थी। अपार्टमेंट के लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी, बाहर निकले तो महिला को नीचे खून में सना देखा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
 
पुलिस ने वारदात में कथित रूप से शामिल 2 महिलाओं सुनीता और सुशीला के साथ आकाश गौतम को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही विपुल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। लोगों से पूछताछ की जा रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ने भारतीय महिलाओं और बच्चो को बख्शा, पुरुष को लगाई बेड़ियां

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, इंटरनेट बंद

अगला लेख
More