ramcharitmanas

बिना पटाखों की कैसी होगी दीपावली?

Webdunia
बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (15:47 IST)
नई दिल्ली। क्या गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दीपावली बिना पटाखों की होगी और लोगों को प्रदूषण से पूरी तरह राहत मिल पाएगी?
 
उच्चतम न्यायालय द्वारा पिछले दिनों पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने से पूरे देश में यह जानने को लेकर उत्सुकता पैदा हो गई है कि क्या राजधानी दिल्ली और उससे लगे नोएडा, गुडगांव, गाजियाबाद और फरीदाबाद में इस बार दीपावली बिन पटाखों के होगी और ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी नहीं होगा।
 
उच्चतम न्यायालय के फैसले के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पहले की तरह पटाखे की दुकानें कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं जबकि कई मोहल्लों में चोरी-छिपे पटाखे बेचे जाने की घटनाएं सामने आई हैं और पुलिस ने कई स्थानों पर छापे मारकर पटाखे जब्त भी किए हैं। 
 
आमतौर पर दीपावली के 1 सप्ताह पहले ही हर मोहल्ले में पटाखों की दुकानें लग जाती थीं और लोग पटाखों की खरीदी-बिक्री शुरू हो जाती थी। युवा वर्गों और बच्चों में पटाखों को लेकर उत्साह दिखाई देता था लेकिन इस बार पटाखों की बिक्री पर रोक लगने के कारण यह उत्साह ठंडा पड़ गया है और कई लोग निराश भी हो गए हैं। लेकिन साथ ही साथ अधिकतर लोगों का कहना है कि पटाखों की बिक्री पर रोक से अगर प्रदूषणरहित मनती है तो यह खुशी की बात होगी, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।
 
इस बीच उद्योग संगठन एसोचैम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार दीपावली में उपहारों के लेन-देन में भी 30 से 40 प्रतिशत की कमी आई है। नोटबंदी और जीएसटी के कारण उपहारों का कारोबार प्रभावित हुआ है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

नवीनतम

UP में बच्चों को मिलेगा पोषण का कवच! आंगनबाड़ी केंद्रों पर 32.88 लाख नौनिहालों को रोज मिल रहा गर्म और पौष्टिक भोजन

Gold Price: PM मोदी की अपील के बाद सोना-चांदी हुआ सस्ता, इतने गिरे दाम, निवेशकों के लिए क्या मायने

मानसूनी बारिश के अनियमित होने से पेट्रोल-डीजल की बिक्री में उछाल, अगस्त में 9.1% बढ़ी मांग

Royal Enfield Sales : अगस्त में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 11% बढ़ी, 1.26 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल बिकीं

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

अगला लेख