Delhi Excise Policy Scam case : संजय सिंह को 5 दिन की ईडी रिमांड, शराब घोटाले में हुए हैं गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (18:21 IST)
Delhi Excise Policy Scam case : राउज एवेन्यू अदालत ने कथित दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 5 दिन की ED की  रिमांड में भेज दिया। प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मांगी थी। आप के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन के बाद संजय सिंह पार्टी के तीसरे प्रमुख नेता हैं, जिन्हें केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। संजय सिंह 5 दिन तक ईडी की रिमांड पर रहेंगे।
 
विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार मट्टा गुरुवार को राजधानी के राउज एवेन्यू अदालत में ईडी की ओर से पेश हुए। ईडी ने अदालत को बताया कि बुधवार को आप नेता संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की गई और उनका बयान भी रिकॉर्ड किया गया। जांच एजेंसी ने यह कहते हुए संजय सिंह की रिमांड मांगी कि ईडी को डिजिटल सबूतों के साथ सिंह का आमना-सामना कराना है।
 
आप नेता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर पेश हुए और उन्होंने कहा, “ इस मामले की जांच चलती रहेगी और कभी ख़त्म नहीं होगी। दिनेश अरोड़ा जो कि अब एक मुख्य गवाह है, उनको पहले दोनों एजेंसियों ने आरोपी बनाया था और बाद में वह मामले में सरकारी गवाह बन गया है। 
 
इससे पहले आप राज्यसभा सांसद की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मुंबई में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पार्टी के नेता आतिशी और रीना गुप्ता समेत आप के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाए और आप नेता श्री सिंह की रिहाई की मांग की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख