भ्रष्टाचार लोकतंत्र को फलने फूलने नहीं देता : पीएम मोदी

सीबीआई के डायमंड जुबली समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा

Webdunia
सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (12:57 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई (CBI) के हीरक जयंती समारोह में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भ्रष्टाचार सामान्य अपराध नहीं है। यह गरीब स उसका हक छीनता है और अनेक अपराधों को भी जन्म देता है। भ्रष्टाचार के कारण युवाओं के सपने बलि चढ़ जाते हैं। यह प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन है। भ्रष्टाचार लोकतंत्र के लिए भी बड़ा खतरा है। 
 
पीएम मोदी ने सीबीआई की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीबीआई न्याय के ब्रांड के रूप में जाना जाता है। सीबीआई के अनेक उपलब्धियां हैं और इसे अब और मजबूत किया जा रहा है। सीबीआई पर जनता का काफी भरोसा है, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि लोग किसी भी मामले में सीबीआई जांच की मांग के लिए आंदोलन करते हैं। 
 
मोदी ने कहा कि जब सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार होता है तो वह लोकतंत्र को फलने फूलने नहीं देता। भ्रष्टाचार के कारण भाई-भतीजावाद और परिवारवाद को बढ़ावा मिलता है। ऐसी स्थिति में राष्ट्र का सामर्थ्य प्रभावित होता है। जब राष्ट्र का सामर्थ्य प्रभावित होता है तो इसका असर विकास पर होता है। 

कब हुई सीबीआई की स्थापना : केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई (CBI) की स्थापना 1941 के स्पेशल पुलिस स्टेबलिशमेंट के तहत 1 अप्रैल 1963 को हुई थी। इसका मुख्‍यालय दिल्ली में है एवं वर्तमान में इसके डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल हैं। 3 अप्रैल 2023 को सीबीआई के पुणे, शिलांग और नागपुर ऑफिस का भी मोदी ने शुभारंभ किया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सीमा हैदर के यहां जल्द ही 5वीं बार Good News, हुई गोद भराई की रस्म

न दुल्हन मिली न दहेज, पंचायत ने ऐसी सजा दी कि चौकड़ी भूल गए, एक दुल्हन ने तो सिंदूर ही पोंछ दिया

UP के प्रयागराज में सुहागरात से पहले दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, ससुराल में मचा हाहाकार

मायावती का भतीजे आकाश पर बड़ा एक्शन, पहले पद छीने, अब पार्टी से निकाल दिया

इंदौर में Eye Specialist को बैडमिंटन खेलने के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट, मौत

सभी देखें

नवीनतम

Mumbai : बॉम्बे हाईकोर्ट ने पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर कार्रवाई पर रोक लगाई

पंजाब बंद किसी समस्या का हल नहीं, बैठक को बीच में छोड़कर चले गए CM मान, किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े

MK Stalin : 'शादी के तुरंत बाद बच्चे पैदा करें, CM स्टालिन ने युवाओं को क्यों दी ऐसी सलाह?

ट्रंप की धमकियों ने बढ़ाई कनाडा में ट्रूडो की ‍लिबरल पार्टी की लोकप्रियता

shehzadi khan : नहीं बच पाई शहजादी, UAE में 15 दिन पहले फांसी, क्या बोली केंद्र सरकार

अगला लेख
More