कोरोना वायरस : घर पहुंचने की लालसा में निकले थे, मौत ने गले लगा लिया

सुरेश एस डुग्गर
बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (23:03 IST)
जम्‍मू। कोरोना वायरस की दहशत कितनी है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इससे बचने की खातिर लोग क्‍या-क्‍या तरीके अपना रहे हैं। ऐसे ही एक वाकया में कश्मीर में घोषित लॉकडाउन के बीच घर पहुंचने की लालसा तीन युवकों के लिए मौत का सबब बन गई। हालांकि उनके चार साथी किसी तरह गिरते-पड़ते घर पहुंच गए, परंतु उनमें से एक गंभीर अभी भी जीवन-मृत्यु के बीच जूझ रहा है।
 
पुलिस के अनुसार बनिहाल के हंजाज गांव के रहने वाले सात युवक लॉकडाउन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के बाद घर के लिए निकल पड़े। रास्ते में पुलिस परेशान न करे, इसलिए इन सभी ने पहाड़ी रास्ता अपनाया। 
घर जल्द पहुंचने के लिए ये युवक रातभर बर्फ के बीच पहाड़ी मार्ग पर चलते रहे, सुबह केवल 3 लोग ही अपने घर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को बताया कि उनके चार साथी बर्फ में फंस गए हैं। लाख कोशिश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।
 
पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में पता चला कि इन युवकों ने अपने घर पहुंचने के लिए बर्फबारी और खतरनाक पहाड़ी रास्ते को अपनाया था।
 
लिहाजा सूचना मिलते ही एसएचओ आबिद बुखारी बचाव दल के साथ युवकों को ढूंढने के लिए निकल पड़े। घंटों प्रयास के बाद बर्फ में फंसे चारों युवकों को निकाल लिया गया। उन्हें तुरंत बनिहाल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। 
 
एसएचओ ने बताया कि मोहम्मद रियाज पुत्र मोहम्मद रमजान नाम के युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य की भी हालत गंभीर बनी हुई थी। 
(फाइल फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

अगला लेख
More