दिल्ली और मुंबई में बेकाबू हुआ Corona, Mumbai में 6000 से ज्यादा केस

Webdunia
शनिवार, 1 जनवरी 2022 (21:17 IST)
मुंबई/नई दिल्ली। मुंबई और दिल्ली में कोरोनावायरस लगातार बेकाबू होता जा रहा है। मुंबई में 24 घंटे में जहां 6000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहीं दिल्ली में 2700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 
 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक  मुंबई में 6 हजार 347 मामले सामने आए हैं, इनमें 5,712 एसिम्टोमैटिक्स हैं। 451 लोग जहां संक्रमण से मुक्त हुए हैं, वहीं शहर में कोरोना के चलते एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 22 हजार से ज्यादा है। इससे पहले 31 दिसंबर को संक्रमण के 5,631 मामले सामने आए थे। 
दिल्ली में 2716 मामले : दूसरी ओर, दिल्ली में शनिवार को पिछले 24 घंटे में 2716 मामले सामने आए हैं, जबकि शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 1796 थी, जो कि 22 मई के बाद सबसे ज्यादा हैं। शनिवार को आए कोरोनावायरस के मामले एक दिन पहले आए संक्रमण के मामलों से 51 प्रतिशत अधिक हैं।
 
शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 1,796 और बृहस्पतिवार को 1,313 मामले आए तथा संक्रमण दर क्रमश: 1.73 प्रतिशत और 2.44 प्रतिशत दर्ज की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More