गुजरात में भी बढ़ा Corona, 24 घंटे में आए 654 नए केस, तमिलनाडु में 1155 मामले

Webdunia
शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (23:39 IST)
नई दिल्ली। गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड​​​​-19 के 654 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,31,732 हो गई, जबकि मृतक संख्या 10,118 पर अपरिवर्तित रही। दूसरी ओर, तमिलनाडु में 1155 नए मामले सामने आए हैं। अन्य राज्यों में भी कोरोना मामलों की संख्‍या बढ़कर आ रही है। 
 
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 8,18,652 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जिनमें शुक्रवार को ठीक हुए 63 व्यक्ति शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में 2,962 उपचाराधीन मामले हैं, जिनमें से 17 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 8.94 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से 1.88 लाख दिन के दौरान दी गईं।
ALSO READ: दिल्ली में 22 मई के बाद सबसे ज्यादा Corona केस
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में दादरा नगर हवेली और दमन और दीव में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए। केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 3 है।
 
जम्मू-कश्मीर में 123 मामले : इस बीच, श्रीनगर से प्राप्त सूचना के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 123 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,290 हो गई। वहीं दो और व्यक्तियों की मौत होने से केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 4,528 हो गई। 
 
उन्होंने कहा कि नए मामलों में से 58 जम्मू संभाग से और 65 केंद्र शासित प्रदेश के कश्मीर संभाग से सामने आए। जम्मू कश्मीर में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,337 है। अधिकारियों ने कहा कि अब तक 3,35,425 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
ALSO READ: Corona की रफ्तार तेज, महाराष्ट्र में 1 दिन में 8000 से ज्यादा केस, 8 लोगों की मौत
तेलंगाना में 311 केस : हैदराबाद से प्राप्त खबर के अनुसार तेलंगाना में कोविड-19 के 311 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,81,898 हो गई, जबकि दो और मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 4,027 हो गई।
 
एक बुलेटिन के अनुसार 222 लोग संक्रमण से ठीक हुए जिससे अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 6,74,221 हो गई। उपचाराधीन मामलों की संख्या 3,650 है।
 
तमिलनाडु में 1155 : इस बीच चेन्नई से प्राप्त खबर के अनुसार तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,155 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,48,045 हो गई। बुलेटिन के अनुसार 11 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 36,776 हो गई।
ALSO READ: Omicron से देश में पहली मौत, महाराष्ट्र में 52 साल के शख्स की गई जान, नाइजीरिया से लौटा था
राज्य में नए संक्रमण की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम रही। पिछले 24 घंटे में 603 लोगों को संक्रमणमुक्त होने पर छुट्टी दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 27,03,799 हो गई। वर्तमान समय में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,470 है। 
 
मध्यप्रदेश में 77 मामले : मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 77 नए मामले सामने आए और प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,93,965 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में किसी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है। अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,533 है। वर्तमान में केवल 407 मरीजों का इलाज चल रहा है।
 
केरल में 2,676 केस : केरल, आंध प्रदेश और पुडुचेरी में शुक्रवार को कोविड-19 के क्रमश: 2,676, 166 और 17 नए मामले सामने आए, जबकि पहले दो राज्यों में क्रमश: 353 और दो मरीजों की जान गई, जबकि पुडुचेरी में किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

100 सूरज का ताप, इंसान से लेकर जानवर तक पिघल जाएंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बीच क्‍यों हो रही Nuclear bomb की चर्चा

जैसलमेर में शाम 6 बजे से कम्पलीट ब्लैकआउट, शाम 5 बजे से बंद होंगे बाजार

'बम आ रहे हैं, यह डरावना है' IPL, पंजाब-दिल्ली मैच रद्द होने के बाद डरी सहमी नजर आई चीयरलीडर [VIDEO]

SBI, PNB और अन्य बैंकों ने दिया दिलासा, ATM में पर्याप्त नकदी और वे पूरी तरह से सुचारु

एक हफ्ते के लिए बंद हुआ IPL! BCCI ने कहा देश की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं

अगला लेख
More