असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा का विवादित बयान, बोले- महंगी सब्जियों के लिए 'मियां' मुसलमान जिम्मेदार

Webdunia
शनिवार, 15 जुलाई 2023 (01:47 IST)
Controversial statement of Chief Minister Himanta Biswa Sarma : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में ख़ासकर गुवाहाटी में सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विवादित बयान दिया है। मुख्यमंत्री हिमंता ने राज्‍य में महंगी सब्जियों के लिए 'मियां' मुसलमान व्यापारियों को जिम्मेदार ठहराया है। गौरतलब है कि असम में बंगाली मूल के मुसलमानों के लिए अक्सर 'मियां' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

खबरों के अनुसार, सब्जियों की आसमान छूती कीमतों के बारे में पूछे सवाल पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, इस समय जिन लोगों ने सब्जियों की इतनी ज्यादा कीमत बढ़ाई है, वो कौन लोग हैं, मियां व्यापारी हैं, जो ज्यादा कीमत पर सब्जियां बेच रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सभी विक्रेता दरें बढ़ा रहे हैं और उनमें से ज्यादातर 'मियां' लोग हैं। उन्होंने कहा, वे (पूर्वी बंगाल मूल के मुसलमान) असमिया लोगों से ऊंची कीमतें ले रहे हैं। मुख्‍यमंत्री हिमंता ने कहा, गुवाहाटी में, 'मियां' लोगों ने स्थानीय सब्जी बाजारों पर नियंत्रण कर लिया है।

सरमा ने कहा, मैं असमिया युवाओं से आगे आने का आग्रह करता हूं और मैं आपको आश्वासन देता हूं कि मैं सभी 'मिया' मुस्लिम सब्जी विक्रेताओं को शहर से बाहर निकाल दूंगा।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के इस विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सब्जियों की महंगाई के लिए एक समुदाय को जिम्मेदार ठहराना संकीर्ण सोच का अति निंदनीय प्रदर्शन है।

अखि‍लेश ने कहा, भाजपाई अपनी सरकार की कमियों के लिए दूसरों में दोष ढूंढते हैं। बंटवारे की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती, एक दिन बांटने वाले ही बंट जाते हैं।
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

अगला लेख
More