पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान बनाने की साजिश कर रही ममता बनर्जी: अर्जुन सिंह

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (10:42 IST)
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल को एक और पाकिस्तान बनाने की साजिश करने का आरोप लगाया है।

भाजपा नेता बुधवार को आसनसोल में पार्टी की बैठक में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को एक और पाकिस्तान बनाने की साजिश कर रही हैं। यही कारण है कि वह और उनकी पार्टी के नेता विभाजन के बारे में बात करते हैं।"

भाजपा नेता ने आगे कहा, "पश्चिम बंगाल में जो उद्योग बंद हो गए हैं, उसमें ममता बनर्जी की प्रमुख भूमिका है। ममता बनर्जी हमेशा बिहारियों के खिलाफ रही हैं। बंगाल में उद्योग बंद किए जा रहे हैं ताकि बिहार के लोग राज्य छोड़ दें। इससे उनके लिए पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान में बदलाना आसान होगा।"

सिंह ने कहा कि बनर्जी 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह के बयान का समर्थन करती हैं और वह कहीं न कहीं चाहती हैं कि राज्य एक और पाकिस्तान बने। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया के लगभग 40 लाख लोग उद्योग बंद होने के कारण राज्य के बाहर काम करने को मजबूर हैं।

दरअसल, ममता बनर्जी की पार्टी के एक नेता का विवादित वीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो टीएमसी विधायक मनोरंजन व्यापारी का है जो एक जनसभा में बिहार विरोधी बयान देते दिखाई दे रहे हैं।

तृणमूल विधायक ने बिहार के लोगों को "बीमारी" कहकर संबोधित किया और कहा है कि बंगाल को "बीमारी मुक्त" बना है। वायरल वीडियो में वे कह रहे हैं, "एक बिहारी, सौ बीमारी'। हम रोग नहीं चाहते हैं। बंगाल को रोग मुक्त बनाएं। जय बांग्ला, जय दीदी ममता बनर्जी।"

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More