कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 8 अक्टूबर को मतदान, किसका दावा सबसे मजबूत?

Webdunia
गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (11:35 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई और इसके साथ ही देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाले व्यक्ति को चुनने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आरंभ हो गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाले केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की ओर से यह अधिसूचना जारी की गई।
 
क्या है चुनाव कार्यक्रम : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना जारी होने के बाद अब नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
 
कौन-कौन है अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल : अधिसूचना जारी होने से एक दिन पहले बुधवार को, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के चुनावी समर में उतरने का स्पष्ट संकेत देने के बाद यह संभावना प्रबल हो गई है कि 22 साल बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी का प्रमुख चुनाव के जरिये चुना जाएगा।
 
गहलोत ने कहा कि वह पार्टी का फैसला मानेंगे, लेकिन उससे पहले राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए मनाने का एक आखिरी प्रयास करेंगे। हालांकि अध्यक्ष पर गहलोत का दावा ही सबसे मजबूत माना जा रहा है।
 
दूसरी तरफ, पहले से ही चुनाव लड़ने का संकेत दे रहे लोकसभा सदस्य थरूर ने बुधवार को कांग्रेस के मुख्यालय में पहुंचकर पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की और नामांकन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की।

मीडिया खबरों के अनुसार, शशि थरूर को ‍G-23 गुट का समर्थन हासिल नहीं है। गुट के अन्य नेताओं को दरकिनार कर उन्होंने खुद ही अपनी दावेदारी पेश की है। ऐसे में मनीष तिवारी भी अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। दिग्विजय सिंह समेत कई अन्य नेताओं के भी चुनावी मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

पप्पू यादव का बड़ा बयान– बागेश्वर बाबा को बताया नटवरलाल

शमा मोहम्मद सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने रोहित शर्मा को चैंपियन्स ट्रॉफी की जीत पर दी बधाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे के यहां ED की रेड, कार्रवाई को उन्होंने षड्यंत्र करार दिया

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने ICC Champions Trophy जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई

महू में अब शांति, चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद जुलूस के दौरान हुआ था पथराव व आगजनी

अगला लेख
More