भगवा पासपोर्ट पर बवाल, क्या बोली कांग्रेस...

Webdunia
मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (07:26 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा आव्रजन जांच कराने वाले पासपोर्ट धारकों को भगवा-नारंगी रंग के पासपोर्ट देने संबंधी निर्णय पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा पर 'भगवा' का जुनून सवार है और उसका यह कदम भेदभाव को बढ़ावा देने वाला है।
 
कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें कहा गया कि भाजपा सरकार के इस निर्णय से प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ वर्गवाद को बढ़ावा मिल सकता है।
 
इस वीडियो में दिखाया गया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भगवा रंग के कपड़े, बैनर और झंडे लिए रैलियां कर रहे हैं।
 
कांग्रेस ने लिखा, 'अलग-अलग भारतीय वर्ग के लिए भिन्न रंग के पासपोर्ट भेदभाव दिखाते हैं।' कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर हैशटैग 'ओरेंजइजदन्यूब्लू' के नाम से एक अभियान भी चलाया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुनीता विलियम्स के बालों पर फिदा हुए ट्रंप, किया यह वादा

राजीव गांधी पर फिर बोले मणिशंकर अय्यर, जानिए अब क्या कह दिया

ट्रंप चाल से परेशान चीन ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ

प्रणब मुखर्जी स्मारक के पास बनेगा पूर्व पीएम मनमोहन का स्मारक

कर्नाटक में स्कूलों में सप्ताह में 6 दिन मिलेंगे अंडे और केले

सभी देखें

नवीनतम

युद्ध रोकने की नई कवायद, अब ट्रंप की रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

इंदौर के देवगुराड़िया क्षेत्र में फिर दिखा तेंदुआ, नहीं आया पकड़ में

अयोध्या एक्सप्रेस में बम की धमकी, 2 घंटे चला तलाशी अभियान

AMU परिसर में होली मनाने से कोई नहीं रोक सकता, BJP सांसद सतीश गौतम ने दी यह चेतावनी

UP में संत रविदास की प्रतिमा तोड़ी, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख
More