कांग्रेस नेत्रियों ने की LPG के दाम घटाने की मांग, मू्ल्यवृद्धि को बताया असंवेदनशील फैसला

Webdunia
बुधवार, 18 अगस्त 2021 (13:03 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत समेत पार्टी की कई महिला नेताओं ने बुधवार को मिट्टी का चूल्हा, लकड़ी और गैस सिलेंडर के साथ मीडिया से बात की और सरकार से आग्रह किया कि रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को वापस लेकर आम गृहिणियों को राहत प्रदान की जाए।

ALSO READ: ट्रंप का बड़ा बयान, अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी शर्मिंदगी, अफगान सैनिकों को ‘रिश्वत’ की तरह दिया भरपूर धन,
 
सुप्रिया ने यह आरोप भी लगाया कि गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की ताजा बढ़ोतरी नरेंद्र मोदी सरकार का 'अनैतिक और असंवेदनशील' फैसला है। उनके साथ कांग्रेस नेता अलका लांबा, अमृता धवन और राधिका खेड़ा ने भी रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा।
 
सुप्रिया ने कहा कि रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी अनैतिक और असंवेदनशील है। दिल्ली में 860 रुपए का सिलेंडर का बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से ये सिलेंडर 600 रुपए का बिकना चाहिए, लेकिन मोदी सरकार इसे 860 रुपए का बेच रही है। देश के कई हिस्सों में इसकी कीमत 1,000 रुपए को पार कर गई है। उन्होंने दावा किया कि संप्रग सरकार के समय 1.47 लाख करोड़ रुपए की सब्सिडी मिलती थी, लेकिन इस सरकार ने इस सब्सिडी घटाकर 12,000 करोड़ रुपए कर दिया है जिस वजह से लोगों को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों से राहत नहीं मिल पा रही है।

ALSO READ: बरी होने के बाद बोले शशि थरूर, एक दुःस्वप्न की परिणति हुई
 
सुप्रिया ने कहा कि उज्ज्वला योजना पर सीना ठोंकने वाली सरकार को पता होना चाहिए कि अब महिलाएं फिर से लकड़ी के ईंधन का उपयोग करने का विवश हैं। प्रधानमंत्री को अब महिलाओं के आंसू क्यों नजर नहीं आते? अलका लांबा ने आरोप लगाया कि जब वित्तमंत्री कहती हैं कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं हो सकते तो यह लोकतंत्र को सीधी चुनौती देना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कई स्थानों पर महिलाएं मिट्टी के चूल्हे खरीद रही हैं, क्योंकि वे गैस सिलेंडर के खर्च का वहन नहीं कर सकतीं। राधिका खेड़ा ने कहा कि सरकार को ये बढ़ी हुई कीमतें वापस लेनी चाहिए, क्योंकि जनता महंगाई के बोझ को सहन नहीं कर पा रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More