Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या चीतों की वजह से फैल रहा है लंपी वायरस, कांग्रेस नेता के सवाल पर बवाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्या चीतों की वजह से फैल रहा है लंपी वायरस, कांग्रेस नेता के सवाल पर बवाल
, मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (08:51 IST)
भंडारा। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने पिछले महीने नामीबिया से लाए गए चीतों को मवेशियों में लंपी वायरस रोग के प्रसार का कारण बताया। उल्लेखनीय है कि नामिबिया से 8 चीतों को पिछले महीने पड़ोसी मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था।
 
वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता पटोले ने आरोप लगाया कि पहली बार किसानों को तबाह करने के लिए लंपी वायरस संक्रमण जैसी बीमारियां भारत में लाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लंपी वायरस संक्रमण नाइजीरिया से फैल रहा है। हम नाइजीरिया से चीते लाए। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर एक कार्यक्रम था।
 
उनकी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, 'चीतों को नाइजीरिया से नहीं, नामीबिया से भारत लाया गया था।'
 
उल्लेखनीय है कि इन पशुओं में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। लंपी वायरस संक्रमण के कारण महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में हजारों मवेशियों की मौत हो गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू कश्मीर के डीजी की हत्या, आतंकी संगठन TRF ने ली हत्या की जिम्मेदारी