Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धान के खेत में किसानों से मिले राहुल गांधी, चलाया ट्रैक्टर, जोता खेत

हमें फॉलो करें rahul gandhi
, शनिवार, 8 जुलाई 2023 (08:32 IST)
Rahul Gandhi News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह हरियाणा के सोनीपत में एक खेत में किसानों से मिले। उन्होंने किसानों के साथ खेत की जुताई की। इस अवसर पर उन्होंने खेत में ट्रेक्टर भी चलाया।
 
हिमाचल प्रदेश जाते समय हरियाणा के मदिना शहर में अचानक राहुल की गाड़ी एक खेत के बाहर रुकी और कांग्रेस नेता खेत में जा पहुंचे। राहुल को खेत में देख किसान हैरान रह गए। इस अवसर पर राहुल ने किसानों से बात भी की।

इससे पहले जून में अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक ट्रक में 190 किमी की यात्रा की थी। रास्ते में सिद्धू मूसेवाला के गाने भी सुने थे। अमेरिका से भारत लौटने के बाद एक दिन अचानक वह दिल्ली के करोल बाग में मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान पर पहुंच गए।
 
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी शाम करीब सवा 5 बजे शोरूम में पहुंचे और 7 बजे बाहर निकले। इस दौरान उन्होंने बाइक सुधारना भी सीखा।
 
उल्लेखनीय है गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी थी। इस फैसले से राहुल की संसद सदस्यता बहाली का रास्ता बंद हो गया है।
 
राहुल के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए आगामी 12 जुलाई को सभी राज्यों में मौन सत्याग्रह करने का फैसला किया है। यह सत्याग्रह राज्य मुख्यालयों पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए मतदान, नार्थ24 परगना में लूटा बैलेट बॉक्स