प्रियंका गांधी पर यह क्या कह गए रमेश बिधूड़ी, मच गया बवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 5 जनवरी 2025 (12:47 IST)
ramesh bidhuri controversial statement on priyanka gandhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के प्रियंका गांधी पर दिए बयान पर बवाल मच गया। वे दावा कर रहे हैं कि कालकाजी में सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। कांग्रेस ने बयान जारी कर बिधूड़ी को महिला विरोधी बताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की। 
 
क्या बोले रमेश बिधूड़ी : कांग्रेस नेताओं द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रमेश बिधूड़ी कहते दिख रहे हैं- लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। 
 
 
 
बिधूड़ी की सफाई : इस बीच कालकाजी से मुख्‍यमंत्री आतिशी और अलका लांबा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि उन्होंने प्रियंका गांधी पर कोई विवादित बयान नहीं दिया।  
 
कौन हैं रमेश बिधूड़ी : वरिष्‍ठ भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी पेशे से वकील हैं। उन्होंने दिल्ली विश्‍वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक किया और फिर मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्‍वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की। 1993 से राजनीति में सक्रिय बिधूड़ी 3 बार दिल्ली की तुगलकाबाद सीट से विधायक रहे हैं। 2014 में वे दक्षिण दिल्ली से चुनाव जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे। आप नेता राघव चड्ढा को हराकर 2019 में भी वे दक्षिण दिल्ली से ही लोकसभा पहुंचे।  
 
बिधूड़ी इससे पहले भी सितंबर 2023 में संसद में बसपा सदस्य दानिश अली के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में मुश्किल में पड़ चुके हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिधूड़ी के शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया था। बाद में बिधूड़ी ने भी इस मामले में माफी मांगी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख