उपराष्ट्रपति पर कांग्रेस का पलटवार, जयराम रमेश बोले-सभापति चीयरलीडर नहीं हो सकते

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (10:13 IST)
नई दिल्ली। लंदन में दिए गए राहुल गांधी के बयान की आलोचना करने पर कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उपराष्‍ट्रपति पर पलटवार करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति के तौर पर एक अंपायर होते हैं, वह किसी पार्टी के लिए चीयरलीडर नहीं हो सकते।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति का पद संवैधानिक है। इसे संविधान ने राज्यसभा के अध्यक्ष होने की अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रदान की है। ऐसे में उन्हें किसी भी राजनीतिक दल के प्रति झुकाव, किसी दल के प्रति पूर्वाग्रह से मुक्त होना चाहिए। इस पर बैठे व्यक्ति को राजनीतिक दल के प्रति निष्ठा का त्याग करने की आवश्यकता होती है। 
 
उन्होंने उपराष्‍ट्रपति के बयान हैरानी जताते हुए कहा कि जगदीप धनखड़ एक ऐसी सरकार के बचाव में उतर आए हैं, जिससे उन्हें संवैधानिक रूप से दूरी बनाई रखनी चाहिए।
 
 
उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लंदन में राहुल गांधी द्वारा दिए बयानों की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे पर चुप रहा तो संविधान का गलत पक्ष बनूंगा। उन्होंने राहुल के बयान को देश का अपमान बताया था। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट ने मांगी आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच पर रिपोर्ट

छतरपुर में BJP मेंबर बनने से इनकार करने पर पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा

योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

अगला लेख
More