Hanuman Chalisa

कांग्रेस की मोदी को चुनौती, कराएं भाजपा नेताओं के घरों की जांच

Webdunia
गुरुवार, 10 मई 2018 (07:35 IST)
बेंगलुरू। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कि वह बीएस येदियुरप्पा जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के घरों की जांच आयकर विभाग से कराकर दिखाएं, न कि उसके नेताओं पर आरोप लगाएं। 
 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'हम प्रधानमंत्री को चुनौती देते हैं। निराधार आरोप लगाने के बजाय इन सभी नेताओं (येदियुरप्पा और रेड्डी बंधुओं) के परिसरों की जांच कराएं।' 
 
सुरजेवाला ने सवाल किया कि आयकर विभाग ने सिद्धरमैया को निशाना बनाकर बादामी में एक रिजॉर्ट पर छापा क्यों मारा? बादामी से सिद्धरमैया चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा वह मैसूरू के चामुंडेश्वरी से भी चुनाव लड़ रहे हैं। 
उन्होंने आरोप लगाया कि येदियुरप्पा के खिलाफ प्रधानमंत्री कोई कार्रवाई नहीं करते हैं जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के 15 मामले उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं। 
 
प्रधानमंत्री रेड्डी भाइयों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं करते हैं जिन पर अवैध तरीके से लौह अयस्क का खनन कर 35000 करोड़ रुपए की लूट का आरोप है, लेकिन सरकार ने उनके खिलाफ मामले वापस ले लिए। 
 
उन्होंने कहा, 'आपने रेड्डी भाइयों के खिलाफ छह मामले वापस लिए हैं जो आपकी (मोदी) फिल्म के अभिनेता हैं। कर्नाटक में आपने भाजपा को रेड्डी भाइयों के गिरोह को पट्टे पर दे दिया है।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

शादी से पहले शारीरिक संबंध कैसे? Supreme Court की कड़ी चेतावनी, टिप्पणी से मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साइबर पंजीयन कार्यालय का किया शुभारंभ

गुजरात बजट सत्र की शुरुआत, पूर्णेश मोदी बने डिप्टी स्पीकर, जानें क्यों अहम है यह नियुक्ति

अगला लेख