sundarkand

कांग्रेस ने किया पीएम मोदी पर हमला, चौकीदार सो गया और चोर भाग गया

Webdunia
शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (15:56 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पीएनबी घोटाले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर हैरानी व्यक्त करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि मोदी के इस रवैए से साफ है कि प्रधानमंत्री कार्यालय घोटाले में लिप्त है इसलिए विभिन्न विभागों के मंत्रियों से लीपापोती कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम, वित्त मंत्री को घोटाले की जानकारी थी। सरकार को पता था देश को लूटा जा रहा है। चौकीदार सो गया और चोर भाग गया।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि देश में 21 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बैंक घोटाला हुआ है। बैंकों से देश की जनता का विश्वास खत्म हो रहा है इसलिए इस पर मोदी को खुद जनता को विश्वास में लेना चाहिए था और इस बारे में बयान देना चाहिए था।
 
प्रधानमंत्री के साथ ही वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक को भी इस बारे में बोलना चाहिए। लेकिन आश्चर्य की बात है कि मोदी सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री इस पर बयान दे रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को मालूम था कि देश लुट रहा है, फिर भी घोटालेबाजों को बैंक ऋण देने के लिए साख की सीमा बढ़ाई गई, ऋण देने के नियमों में छूट दी गई और अकेले 2017 में 151 लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एलओयू) दिए गए जिनके आधार पर बैंकों ने ऋण दिया। यह सब सरकार को मालूम था, लेकिन ऋण लेने वाले सरकार के चेहते थे इसलिए सारे नियम ताक पर रखे गए और घोटाला कराया गया।
 
सिब्बल ने कहा कि देश की सूचीबद्ध आभूषण कंपनियों की वास्तविक पूंजी 46 अरब रुपए है, लेकिन बैंकों ने उन्हें उनकी साख से भी ज्यादा ऋण दिया है। पूरे घोटाले की जानकारी मोदी को थी इसलिए इस बारे में खुद सामने आने की बजाय मंत्रिमंडल के सहयोगियों से लीपापोती कराई जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, वापस ली सारी भूमि

अगला लेख