Hanuman Chalisa

अमेरिकी टैरिफ पर भड़की कांग्रेस, पूछा ट्रंप और मोदी की दोस्ती से हमें क्या मिला?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 31 जुलाई 2025 (10:19 IST)
Congress on trump tariff : ट्रंप के भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ के ऐलान से देश में सियासी बवाल मच गया। आज इस मामले में संसद में हंगामे के आसार है। इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले, तारीफ तारीफ में ही टैक्स लग गया। यह भारत के लिए बड़ा धक्का है। उन्होंने सवाल किया कि ट्रंप और मोदी की दोस्ती से हमें क्या मिला? क्यों चुप है मोदी? ALSO READ: Trump tariff on India : डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार
 
सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में जयराम रमेश ने कहा कि भारत के प्रति राष्ट्रपति ट्रंप के तेवर लगातार सख्त होते जा रहे हैं! 10 मई से अब तक ट्रंप 30 बार यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को रुकवाया। ये दावे उन्होंने चार अलग-अलग देशों में किए हैं।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि 18 जून को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तान सेना प्रमुख और पहलगाम आतंकी हमलों के सूत्रधार की दोपहर के भोजन पर मेज़बानी की। 30 जुलाई को उन्होंने भारत से अमेरिका को होने वाले निर्यात पर 25% टैरिफ और रूस से भारत की तेल व रक्षा खरीद पर अतिरिक्त पेनल्टी लगा दी। साथ ही, ईरान से संबंध रखने के आरोप में न्यूनतम 6 भारतीय कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाए।
 
इसी दिन ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि अमेरिका पाकिस्तान को उसके तेल (और गैस) भंडारों की खोज और विकास में मदद करेगा। यह उस वित्तीय सहायता से अलग है, जो वे पहले ही पाकिस्तान को IMF और वर्ल्ड बैंक से दिलवा चुके हैं।
 
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से अपनी निजी दोस्ती में बहुत निवेश किया, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग से किया था। लेकिन अब दोनों नेताओं को यह भलीभांति समझ आ गया है कि उन्हें उनके अहंकार और आत्ममुग्ध स्वभाव के जरिए किस तरह साधा जा सकता है।
 
वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी एक पर अपनी पोस्ट में कहा, मोदी सरकार और उसके दूरदर्शी विदेश मंत्री को स्टैंडिंग ओवेशन बनता है! अमेरिका की मान्यता पाने की बेतहाशा दौड़ में इन्होंने पुराने मित्रों को ठुकरा दिया। अब अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ तेल समझौता कर लिया है। ऊपर से हंसते हुए कहता है: 'कौन जाने, शायद एक दिन पाकिस्तान भारत को तेल बेचे!' अच्छे दिन दिखाने का वादा था, और क्या-क्या दिन दिखा रहे हैं!

<

मोदी सरकार और उसके दूरदर्शी विदेश मंत्री को स्टैंडिंग ओवेशन बनता है! अमेरिका की मान्यता पाने की बेतहाशा दौड़ में इन्होंने पुराने मित्रों को ठुकरा दिया — और अब अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ तेल समझौता कर लिया है। ऊपर से हँसते हुए कहता है: “कौन जाने, शायद एक दिन पाकिस्तान भारत को तेल… pic.twitter.com/YAxYDuXZDR

— Pawan Khera (@Pawankhera) July 31, 2025 >बहरहाल कांग्रेस समेत संपूर्ण विपक्ष आज इस मामले में संसद में उठाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में आज संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामे के आसार है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

रील का नशा शादाब जकाती पर पड़ा भारी, बच्ची को लेकर बनाई रील के चक्कर में लेनी पड़ी जमानत

CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासत

अयोध्या में आराध्य और शिखर के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, राम भक्त मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का कर रहे बखान

लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी, 32000 प्रतिभागी हुए शामिल, दिखा गर्ल्स पॉवर

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

अगला लेख