गुजरात में विधायक का अपहरण, राज्यसभा में कांग्रेस का हंगामा

Webdunia
शुक्रवार, 28 जुलाई 2017 (12:15 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात में भाजपा की सरकार पर पुलिस की मदद से उसके एक विधायक के अपहरण का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया जिससे सदन की कार्यवाही पहले दस मिनट और फिर बारह बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
 
उप सभापति पी जे कुरियन ने विधायी कामकाज निपटाने के बाद जैसे ही शून्यकाल शुरू करना चाहा सदन में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा ने संविधान के अनुच्छेद 80 और 324 के तहत व्यवस्था का प्रश्न उठाया। 
उन्होंने कहा कि गुजरात में सत्तारूढ भाजपा के इशारे पर एक पुलिस अधिकारी ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीट व्यारा से कांग्रेस के विधायक पूनाभाई गावित का अपहरण कर लिया है।
 
विपक्ष के नेता गुलामा नबी आजाद ने कहा कि राज्य में राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव को देखते हुए इस विधायक को अगवा किया गया है। इस पुलिस अधिकारी ने विधायक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलवाने को भी कहा है।
 
उन्होंने उप सभापति से कहा कि वह अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए चुनाव आयोग को निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने का निर्देश दें तथा साथ में इस पुलिस अधिकारी को भी हटवाएं।
 
कुरियन ने कहा कि यह मामला उनके क्षेत्राधिकार से बाहर है और कांग्रेस पुलिस तथा चुनाव आयोग को इसकी शिकायत कर सकती है। इस पर कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट आ गए। कुरियन ने  11 बजकर 22 मिनट पर सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More