biodatamaker

ओआईसी में कश्मीर के संबंध में पारित प्रस्ताव पर कांग्रेस ने की सरकार की कड़ी आलोचना

Webdunia
रविवार, 3 मार्च 2019 (15:42 IST)
नई दिल्ली। इस्लामिक देशों के संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) में कश्मीर के संबंध में पारित प्रस्ताव पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए रविवार को कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति विफल हो गई है और इस मुद्दे पर उन्हें जवाब देना चाहिए।
 
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि भारत पिछले कई दशक से ओआईसी को अनदेखा करता रहा है लेकिन मोदी की विदेश नीति से उसे और उसके बयानों को वैधता प्रदान कर दी है। बदले में भारत को ऐसा 'नाम' मिला है जिसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ओआईसी में भाग लेने को अपनी बड़ी उपलब्धि करार दी रही है लेकिन वास्तव में उसने सम्मेलन में राष्ट्रीय हितों का समर्पण कर दिया है।
इससे पहले कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कूटनीतिज्ञ जीत कूटनीतिज्ञ हार में बदल गई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री को ओआईसी में भारत के खिलाफ इसी तरह के अस्वीकार्य आरोप के लिए भेजा था? प्रधानमंत्री को इस पर राष्ट्र को जवाब देना चाहिए। खबरों के अनुसार ओआईसी में कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित हनन पर प्रस्ताव पारित किया गया है। इसे भारत ने खारिज करते हुए कहा कि यह भारत का अंदरुनी मामला है।
 
तिवारी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कश्मीर में हालत लगातार खराब हो रहे हैं। पिछले 2 साल से अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र का उपचुनाव नहीं कराया जा सका है। आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में की गई वायुसेना की कार्रवाई से संबंधित एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार के बयान इस संबंध में संदेह बढ़ा रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी इस संबंध में सरकार से सबूत की मांग नहीं की है लेकिन स्थिति साफ होनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा है कि अगर देश के पास राफेल होता तो स्थिति कुछ और होती। इसका क्या मतलब है? सरकार को इच्छित परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं। उन्होंने दोहराया कि मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में विफल रही है जिसके कारण एक के बाद एक आतंकवादी हमले होते रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

नवीनतम

साध्वी हर्षा रिछारिया के बयान पर ब्रज के संतों का विरोध, कहा- पूरे संत समाज पर सवाल उठाना अनुचित

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बोले- मेरी हत्या की साजिश थी....

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, बीच समुद्र में नाव में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता, 271 लोग थे सवार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

अगला लेख