rashifal-2026

बिहार में बच्चियों के साथ यौन शोषण मामले की न्यायालय की निगरानी में हो सीबीआई जांच: कांग्रेस

Webdunia
शनिवार, 28 जुलाई 2018 (21:24 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर में एक बालिकागृह में बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटना को लेकर बिहार की जदयू-भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि इस पूरे मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए।
 
 
पार्टी ने गैरसरकारी संगठनों की 'सोशल ऑडिट रिपोर्ट' जारी करते हुए कहा कि राज्य के कुल 15 बालगृहों-बालिकागृहों में बच्चे-बच्चियों के साथ यौन दुव्यर्वहार हुआ है, लेकिन सिर्फ मुजफ्फरपुर के बालिकागृह के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार कभी 'सुशासन बाबू' के नाम से जाने जाते थे और अब उनकी सरकार के 'कुशासन' का यह रूप सामने आया है। हम चाहते हैं कि अन्य 14 बालगृहों-बालिकागृहों के मामलों में भी प्राथमिकी दर्ज हो और सभी की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में सीबीआई जांच हो। 
 
मुजफ्फरपुर का मामला संसद में उठने और विभिन्न संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। गोहिल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले में बिहार की समाज कल्याण मंत्री के पति की भूमिका भी संदेह के घेरे में है और ऐसे में जांच पूरी होने तक मंत्री को पद से हटाया जाना चाहिए।
 
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना के सामने आने के बाद बच्चियों को राज्य में दूसरे स्थानों पर भेजा गया। हमारी मांग है कि बच्चियों की सुरक्षा को देखते हुए उनको राज्य के बाहर भेजा जाए। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में कई सफेदपोश लोग शामिल हैं और मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के पक्ष में भाजपा के लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

बजट झटका और टैरिफ राहत— 6 दिन में ऐसे घूम गया शेयर बाजार का मूड

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी भारत टैक्सी?

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

WHO : आपात हालात में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1 अरब डॉलर की अपील

राजस्‍थान के कोटा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्‍तराखंड के CM धामी ने किया टनकपुर का दौरा, चंपावत को दी 319 करोड़ की सौगात, माघ भोज कार्यक्रम में हुए शामिल

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, टूटकर गिरा झूला, कई घायल, मची अफरातफरी

शिक्षा और संस्कृति से ही बनेगा समृद्ध उत्तराखंड : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख