dharma sangrah
✕

राजस्थान में शीतलहर, अगले 24 घंटों में देश में कैसा रहेगा मौसम?

Webdunia
मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023 (11:35 IST)
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ। जम्मू कश्मीर, सिक्किम, मेघालय और असम में बरसा पानी। राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर, 15 फरवरी से पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान में शीतलहर : जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे तथा अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के अरब सागर के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में हवाओं का एक प्रति चक्रवाती तंत्र विकसित होने से आगामी 48 घंटों में दिन व रात के तापमान में तीन से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
 
16-17 फरवरी के दौरान जैसलमेर-बाड़मेर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस (औसत से अधिक) के आसपास रहने की प्रबल संभावना है।
 
सोमवार को चूरू में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 4.2 डिग्री सेल्सियस, करौली में 4.3 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ के संगरिया में 4.5 डिग्री सेल्सियस , बीकानेर 4.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 5.3 डिग्री, पिलानी 5.8 डिग्री और अन्य स्थानों पर 6.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 11.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

कैसा है पंजाब और हरियाणा का मौसम : मौसम विज्ञान विभाग ने एक रिपोर्ट में बताया पंजाब में बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अमृतसर में 6.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 7.1 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 7 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
 
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस एवं हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल में 6.8 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 8.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 9.3 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, गंगा के मैदानी इलाकों में पंजाब से लेकर बिहार तक तेज गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएँ जारी रहेंगी। देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात जारी रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकट 1500 से 80 हजार तक, 8 लाख में टेबल, 7 करोड़ के टिकट बिके

अगला लेख