Weather Update : दिल्‍ली-NCR में शीतलहर के आसार, राजस्‍थान के कई शहरों में माइनस में तापमान, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Webdunia
सोमवार, 16 जनवरी 2023 (00:22 IST)
नई दिल्ली। आने वाले दिनों में उत्तर भारत को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। गुरुवार से शुरू होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन उससे पहले सर्दी और बढ़ेगी। अब दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से शीतलहर चलने और न्यूनतम तापमान के गिरकर करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध ‘उज्वा स्वचालित मौसम केन्द्र (एडब्ल्यूएस)’ के आंकड़ों के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एडब्ल्यूएस ‘‘काम नहीं कर रहा है।
 
ठंड से ठिठुरा राजस्थान : भारत के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम इलाके में रविवार को शीतलहर का कहर जारी रहा।  इसके कारण न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई।  मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 16 जनवरी और 18 जनवरी के बीच शीतलहर चलेगी। राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है और पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू सहित चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से नीचे पहुंचने एवं करीब डेढ़ दर्जन जगहों पर पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज होने तथा सर्द हवा चलने से लोग ठिठुर गए।
 
इन जिलों में रही ठंड : राज्य के सिरोही जिले में स्थित पर्यटन स्थल माउंटआबू में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से सात डिग्री नीचे पहुंच गया जो सर्दी के इस सीजन का सबसे ठंडा स्थान रहा। इससे पहले गत पांच जनवरी को माउंटआबू में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। उत्तर-पश्चिम भारत में राजस्थान के सीकर जिले का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 
इन राज्यों में रहेगा शीतलहर का कहर : मौसम विभाग के मुताबिक 17-18 जनवरी को भारत के उत्तरी-पश्चिमी और मध्य इलाके में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में इस दौरान शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में 16 से 18 जनवरी के बीच बर्फ जमने की आशंका है।
 
जम्मू कश्मीर के 11 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी : जम्मू कश्मीर में प्राधिकारियों ने 11 जिलों के लिए सोमवार तक कम खतरे के स्तर के साथ हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अनंतनाग, बांदीपुरा, बारामूला, डोडा, गांदेरबल, किश्तवाड़, कुलगाम, पुंछ, राजौरी, रामबन और रियासी से 2,000 मीटर की ऊंचाई पर अगले 24 घंटे में हिमस्खलन होने की आशंका है। उसने लोगों को हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है।
 
शनिवार को गांदेरबल के सोनमर्ग इलाके में दो हिमस्खलन, जबकि बांदीपुरा के गुरेज में एक हिमस्खलन हुआ था। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। गुरुवार को सोनमर्ग के सरबल इलाके में हुए हिमस्खलन में दो लोगों की मौत हो गयी थी। एजेंसियां Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Hornet 2.0 : Honda की सस्ती बाइक की बाजार में इंट्री, सड़कों पर दिखेगा नया जलवा

LIVE: यमुना घाट पहुंची दिल्ली की नवनियुक्त सीएम रेखा गुप्ता, करेंगी आरती

बंगाल के राज्यपाल बोस बोले- कुंभ मेला 'मुक्ति मेला' है, यह मनुष्य को ईश्वर से जोड़ता है

अमेरिकी चुनावों के बाद कैसा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, मंत्री पीयूष गोयल ने दिया यह जवाब

दिल्ली में मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 71% मंत्रियों पर आपराधिक मामले, 2 मंत्री अरबपति

अगला लेख
More