Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में ठंड व कोहरे का असर, हल्की बारिश होने की संभावना

हमें फॉलो करें दिल्ली में ठंड व कोहरे का असर, हल्की बारिश होने की संभावना
, सोमवार, 4 मार्च 2019 (12:04 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को ठंड और कोहरे का असर रहा और न्यूनतम तापमान औसत से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।
 
सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान औसत से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे 22.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान औसत से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब